Breaking
16 Nov 2026, Mon

पेड़ों के बग़ैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती – मिर्ज़ा एजाज़ बेग

रायपुर

 हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल, आर.डी.ए.प्लाट, संजय नगर में आज ग्रीन डे मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मिर्ज़ा एजाज़ बेग चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने  “एक पेड़ माँ के नाम” लगाकर बच्चों एवं उपस्थित अभिभावकों, नागरिकों को वृक्षारोपण हेतु पे्ररित किया। इस अवसर पर संजय नगर आर.डी.ए. प्लाट स्थित गार्डन में  अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के मुख्यअतिथि श्री मिर्जा एजाज़ बेग चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने शाला के विद्यार्थियों को पेड़ो के महत्व और उसकी आवश्यकता के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाकर उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आव्हान भी किया। श्री बेग ने कहा कि हमें पेड़ों के महत्व को जानना बहुत ज़रूरी है। हमारी ज़िंदगी पेड़ों पर आधारित है। पेड़ों के बगैर जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। समूचा पर्यावरण हरे भरे पेड़ों से संतुलित है। यदि पेड़ न हों तो पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाएगा। इस अवसर पर श्री अभिषेक तिवारी अध्यक्ष भाजपा मंडल, श्री शकील अहमद पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, श्री  आरिफ खान, श्री शाहिद खान, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। हिन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रिंसिपल मेडम शबा, शाला की शिक्षिकाऐं रूही नाज़, शेख नकीबा, भारती साहू, पल्लवी, रूखसार, महविश, एलेना तथा मौलाना अमीर बेग सदस्य छ.ग.राज्य हज कमेटी, श्री शेख यूनुस, श्री फहीम, श्री कासम भाई का विशेष योगदान रहा। वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाला के छात्र-छात्राऐं , पालक गण तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *