Breaking
16 Nov 2026, Mon

यूपी में युवाओं को होटल उद्योग से जोड़कर रोजगारपरक प्रशिक्षण देगा कौशल विकास मिशन

 लखनऊ
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन ने युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने के लिए होटल उद्योग को प्रशिक्षण व्यवस्था का हिस्सा बनाया है। लखनऊ और आगरा के नौ होटल व होटल समूहों को ट्रेनिंग पार्टनर बनाया गया है।

अब हास्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षण केवल प्रमाणपत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं को होटल उद्योग में काम की वास्तविक जरूरतों के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण देने पर जोर होगा।

ट्रेनिंग पार्टनर के रूप में अभी होटल ताज महल, अवध, गोल्डन ट्यूलिप, रमाडा, मैरियट, जेमिनी, द सेंट्रम, द रेगनेंट, चार्टर्ड होटल, हयात और रिनेसां को शामिल किया गया है। इन संस्थानों की उद्योग विशेषज्ञता का इस्तेमाल युवाओं को काम के अनुरूप कौशल देने में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  चरणबद्ध तरीके से करें संभल का विकासः मुख्यमंत्री

हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में केवल शैक्षिक योग्यता के आधार पर रोजगार मिलना आसान नहीं है। अतिथि सत्कार, फ्रंट आफिस संचालन, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस, किचन और ग्राहक सेवा जैसे कार्यों में व्यावहारिक दक्षता जरूरी है। होटल उद्योग की भागीदारी से प्रशिक्षण में इन जरूरतों को शामिल किया जा सकेगा।

इससे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं को वास्तविक कार्यस्थल पर काम करने में आसानी होगी। इसका लाभ केवल युवाओं को ही नहीं मिलेगा। होटल और हास्पिटैलिटी उद्योग को भी आवश्यक कौशल से तैयार युवाओं का पूल उपलब्ध होगा। इससे नए कर्मचारियों को शुरुआती स्तर पर प्रशिक्षण देने में होटल संस्थानों का समय और संसाधन बच सकते हैं

ये भी पढ़ें :  MP में सियासत का नया मोड़: BJP नेता के घर से AC चोरी पर कांग्रेस विधायक ने दी इनाम की घोषणा

प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के साथ होटल, रेस्टोरेंट और हास्पिटैलिटी सेवाओं में कुशल कर्मचारियों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में होटल उद्योग को प्रशिक्षण से जोड़ने से युवाओं के कौशल और बाजार की जरूरत के बीच अंतर कम करने में मदद मिलेगी। कौशल विकास मिशन और उद्योग के इस सीधे जुड़ाव से प्रशिक्षण से रोजगार तक की राह अधिक व्यावहारिक बनाने की कोशिश की गई है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *