Breaking
14 Nov 2026, Sat

अगस्त में यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 आईपीएस होंगे सेवानिवृत्त

 लखनऊ
पुलिस महकमे में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया जाएगा। इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे 10 आइपीएस अधिकारियों के स्थान पर दूसरे आइपीएस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

इस माह सेवानिवृत्त होने वाले आइपीएस अधिकारियों में रिक्त होने वाले सबसे अहम पद डीजी फायर एवं आपातकालीन सेवाएं का है। इस पद पर तैनात अशोक मुथा जैन 30 अगस्त को सेवा निवृत्त होंगे। उन्हें पिछले माह ही सुजीत पांडेय के केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर भेजे जाने के बाद इस पद पर तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : नवा रायपुर में निवेश और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात आइपीएस अधिकारियों की वरिष्ठ सूची के अनुसार अगस्त माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) में तैनात रवि जोसेफ ‘लोक्कू’ और सीआइडी में आइजी के पद पर तैनात डॉ. अखिलेश कुमार निगम, यूपी-122 के डीआइजी साहब राशिद खान, वाराणसी कमिश्नरेट में तैनात अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी, पीएसी मुख्यालय की डीआइजी सुनीता सिंह, पीएसी के एसपी राम नयन सिंह, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात डीसीपी कमलेश किमार दीक्षित, ईओडब्ल्यू के एसपी अरविंद मिश्रा व पुलिस प्रशिक्षण मुख्यालय के एसपी हरि गोविंद के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र में नगर निगम ने 35 करोड़ रुपये की जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करवाया

पिछले 22 जून को लखनऊ के अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में लगी आग के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य की सभी बहुमंजिली व प्रमुख इमारतों में अग्निकांड के मद्देनजर आग से सुरक्षा को लेकर जांच के आदेश दिए थे।

इस अग्निकांड के कुछ समय बाद ही तत्कालीन डीजी फायर सुजीत पांडेय केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए और पिछले माह उनके स्थान पर अशोक मुथा जैन को तैनात किया गया था। इस पद पर उनकी तैनाती के करीब एक माह ही उनके सेवानिवृत्त होने के बाद फायर सर्विस को नया डीजी मिलना तय माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट- देशभर में अब तक 1200 से अधिक नए मामले दर्ज किए, 12 लोगों की मौत

फिलहाल सरकार की कोशिश है कि अब इस पद पर उस अधिकारी की तैनाती की जाए जिनके सेवानिवृत्त होने में कम से कम एक वर्ष का समय हो।

वहीं 10 आइपीएस अधिकारियों का सेवानिवृत्त होने के बाद दो माह पहले पीपीएस से आइपीएस बने 27 अधिकारियों में से कुछ ही तैनाती जिलों में की जा सकती है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *