Breaking
16 Nov 2026, Mon

CM साय के नेतृत्व में मजबूत हो रहा छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य सेक्टर, सुविधाओं का हो रहा विस्तार

रायपुर.

विकास के नए युग में प्रवेश करने वाले छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बहुत कुछ स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे व्यापक सुधारों पर टिकी हुई है. इस बड़े परिवर्तन की धुरी बने हुए हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय. मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने प्रदेश के स्वास्थ्य तंत्र को नई दिशा, नई ऊंचाई और गति प्रदान की है.

प्रदेश के मुखिया का स्पष्ट मानना है कि “स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है,” और अपने इसी विचार को आकार देने के लिए राज्य की साय सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है. हाल ही के दिनों में रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह में 103 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की शुरुआत इस दिशा में उठाया गया एक ऐतिहासिक पहल है. इन परियोजनाओं में शामिल हैं आधुनिक सर्जिकल विंग, कैंसर संस्थान का विस्तार, छात्र-छात्राओं के लिए अत्याधुनिक छात्रावास, चिकित्सकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर जैसी सुविधाएं. राज्य सरकार का यह प्रयास चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ चिकित्सा शिक्षा के स्तर को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला साबित होगा.

साय सरकार साबित हो रही संवेदनशील
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपनी घोषणाओं से ऊपर उठकर जनता की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें धरातल पर उतारने में विश्वास रखते हैं. मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा की गई छात्रावास की मांग को गंभीरता से लेते हुए उस पर त्वरित क्रियान्वयन का किया जाना इस बात का सजीव उदाहरण है कि राज्य सरकार पर्याप्त संवेदनशील, उत्तरदायी और परिणामोन्मुखी है. प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल शहरी क्षेत्रों के अलावा बस्तर, सरगुजा और कबीरधाम जैसे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों तक भी पहुंच रहा है. प्रदेश के मुख्यमंत्री साय के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर लाखों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार कर रही है. सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है डायलिसिस जैसी जटिल सेवाओं का इन क्षेत्रों में उपलब्ध होना. छत्तीसगढ़, साय सरकार की यह पहल उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो पहले मूलभूत चिकित्सा सुविधाओं से भी वंचित रहते थे.

ये भी पढ़ें :  प्रशासन ने 22 आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की

स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ रही है पारदर्शिता
राज्य में 1046 अस्पतालों में 133 प्रकार की स्वास्थ्य जांचों का निःशुल्क किया जाना एक क्रांतिकारी कदम है. इसके अलावा इन जांचों की रिपोर्ट को व्हाट्सएप और मैसेज के माध्यम से सीधे मरीजों तक पहुंचाने की सेवा भी की जा रही है. इस सुविधा को डिजिटल भारत की दिशा में एक सशक्त कदम मान सकते हैं. स्वास्थ्य विभाग की इस सेवा से उसकी पारदर्शिता भी बढ़ी है और आम नागरिकों का समय और संसाधन भी बच रहा है.

आधुनिकता के साथ परंपरा को भी महत्व
चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अभूतपूर्व और दूरदर्शिता पूर्ण बदलाव देखने को मिल रहा है. राज्य को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं जैसे जशपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलना, पांच नए मेडिकल कॉलेजों की योजना, नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेजों का विस्तार.आधुनिकता के साथ परंपरा को भी समान महत्व देने के लिए राज्य की साय सरकार ने योग और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा देते हुए 100 बिस्तरों वाले अस्पताल और रिसर्च सेंटर का निर्माण किया गया है. छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में नए शासकीय मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमबीबीएस (MBBS) की 50 सीटों की मंजूरी दे दी गई है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा राज्य के 5 नए मेडिकल कॉलेजों के साथ इसकी भी घोषणा की गई है.

ये भी पढ़ें :  हमारी सरकार ने 11 महीनों में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ी निर्णायक लड़ाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

केंद्र के सहयोग से भी पा रही रफ़्तार
स्वास्थ्य की दिशा में केंद्र सरकार से मिलने वाले सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए है मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक स्तर पर बढ़ता प्रभाव और छत्तीसगढ़ को मिल रहा सहयोग, राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है. डीएम कार्डियक कोर्स की स्वीकृति और भविष्य में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की संभावनाएं इस सहयोग का प्रमाण हैं.”

ये भी पढ़ें :  CM साय आज बुनकर सम्मेलन में करेंगे शिरकत, मंत्री टंकराम भी सुनेंगे बुनकरों की समस्याएं

दिखाई दे रही है सक्रियता और प्रतिबद्धता
राज्य में लंबित मेडिकल कॉलेजों, कोरबा, कांकेर और महासमुंद के निर्माण कार्यों को फिर से आरम्भ किया जा रहा है. साथ ही बिलासपुर स्थित सिम्स के उन्नयन जैसे कार्य से सरकार की सक्रियता और प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है. जगदलपुर में दूसरे बड़े हार्ट सेंटर की स्थापना से उम्मीद की जा रही है कि आदिवासी क्षेत्रों में हृदय रोगियों को बेहतर उपचार मिल सकेगा.

मेडिकल विद्यार्थियों से भी लिया जा रहा संकल्प
मेडिकल के विद्यार्थियों से प्रदेश के हर कोने में अपनी सेवाएं देने का संकल्प लेंने का आह्वान करना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मात्र एक अपील नहीं है बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का बोध कराने वाली प्रेरणा भी है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश, स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति की ओर बढ़ रही है. डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं और दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच, चिकित्सा शिक्षा का विस्तार, अधोसंरचना विकास जैसी पहल, एक ऐसे छत्तीसगढ़ का निर्माण कर रही हैं, जहां हर इकाई व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सके. राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास एक समर्पित नेतृत्व की वह यात्रा है जो हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *