Breaking
28 Nov 2026, Sat

पाकिस्तानी एक्ट्रेसेज ने भारत का देशभक्ति गाना लगाकर मनाया आजादी का जश्न, हाथ में लहराया PAK झंडा; हुईं ट्रोल

 नई दिल्ली

पाकिस्तान में हर साल 14 अगस्त को यौम-ए-आजादी मनाया जाता है. पाकिस्तान की आवाम अपने देश की आजादी के दिन को जोरों-शोरों से मनाती है. पाकिस्तानी सितारे भी हर बार जश्न में डूबे नजर आते हैं. लेकिन इस बार पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस ने अपने देश की आजादी का जश्न मनाते वक्त कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद से उनकी खूब खिल्ली उड़ रही है। 

पाकिस्तानी हसीनाओं का उड़ रहा मजाक
14 अगस्त का जश्न मनाते हुए पाकिस्तानी हसीनाओं का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में देख सकते हैं कि पांच हसीनाएं हाथ में पाकिस्तान का झंडे लिए खुशी से हंसती-झूमती हुई नजर आ रही हैं. लेकिन उनके जश्न-ए-आजादी में भारत का गाना बज रहा है। 

ये भी पढ़ें :  अगले साल 6.5% की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की GDP, ट्रंप टैरिफ पर मूडीज़ का बड़ा अपडेट

जी हां, पाकिस्तानी हसीनाएं अपने देश के झंडे को आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' के गाने 'ऐ वतन… वतन मेरे..आबाद रहे तू…' पर लहरा रही हैं, जो भारतीय देशभक्ति गाना है. खास बात यह है कि आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' एक एंटी-पाकिस्तान फिल्म थी और ऐसी भारतीय फिल्म के गाने पर अपने देश की आजादी का जश्न मनाने पर पाकिस्तानी हसीनाएं जमकर ट्रोल हो रही हैं। 

ये भी पढ़ें :  महेंद्रगढ़ में दौहान नदी को किया जाएगा पुनर्जीवित, भूजल स्तर में होगा सुधार

इंफ्लुएंसर ने उठाए सवाल
पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने पाकिस्तानी हसीनाओं का वीडियो शेयर करके उन्हें लताड़ लगाई है. इन्फ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने उनके गाने के चुनाव पर सवाल उठाया और कहा कि एक्ट्रेसेस को ज्यादा सावधान रहना चाहिए था, खासकर इसलिए क्योंकि वो जानी-मानी हस्तियां हैं। 

इन्फ्लुएंसर ने कहा- यह जो फिल्म का गाना है, वो पाकिस्तान-विरोधी था, तो यह सब नहीं चलता है. आप लोगों को पता होना चाहिए, आप लोग इतनी सीनियर एक्ट्रेसेस हैं. क्या हो गया है हम लोगों को यार? मतलब मजाक उड़ता है. इंडिया वाले भी हमारा मजाक उड़ाएंगे. मैंने इंडियन व्लॉगर्स की रील्स देखी हैं, वे हमारा मजाक उड़ा रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :  गाजा में अब तक मारे गए 44,000 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक

इन्फ्लुएंसर ने कहा- क्या यह वाकई सही है? हमारी कुछ एक्ट्रेसेस का पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर पाकिस्तानी झंडा लहराते हुए भारतीय देशभक्ति गाने पर जश्न मनाना. इस पर एक वाजिब सवाल उठाता है. यह बॉलीवुड या भारतीय संगीत के खिलाफ होने की बात बिल्कुल नहीं है. लेकिन अपना राष्ट्रीय महत्व होता है। 

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *