Breaking
24 Nov 2026, Tue

बिजली बिल में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई, XEN और SDO को 3 महीने की सजा

बस्ती
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर परेशान एक उपभोक्ता की शिकायत एक्सईएन और एसडीओ पर भारी पड़ गई है। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के आदेश का अनुपालन न करने पर अध्यक्ष न्यायाधीश अमर जीत वर्मा, सदस्य अजय प्रकाश सिंह की पीठ ने वर्तमान अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) विद्युत वितरण खंड द्वितीय और उपखंड अधिकारी (एसडीओ) भानपुर को तीन महीने की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

बस्ती के भानपुर के रहने वाले मानवेंद्र सिंह ने उपभोक्ता आयोग में वर्ष 2024 में केस दाखिल किया था। केस के अनुसार वह राहुल ऑटो मोबाइल का प्रोपराइटर है और इस फर्म के लिए विद्युत कनेक्शन ले रखा था। मीटर और बिल दोनों में खराबी आने पर नौ जनवरी 2024 को विभाग में शिकायत की। तीन महीने का बिल 59 हजार रुपये भेजा गया, जिसे उसने जमा कर दिया। उसके बाद में मई का बिल 8566 रुपये आया। शिकायतकर्ता ने पोर्टल पर शिकायत की तो बकाया बिल 62143 दिखने लगा। उसने परिवाद दाखिल किया।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के वनों के विकास एवं संरक्षण के लिये प्रशिक्षण जरूरी : वन मंत्री श्री रावत

पहली जनवरी 2026 को आयोग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश जारी कर अप्रैल 2024 के बाद के सभी बिल निरस्त कर दिए। विद्युत विभाग पर एक लाख 20 हजार रुपये हर्जाना लगाया। आयोग ने 45 दिन के अंदर आदेश का अनुपालन करने को कहा था। एक्सईएन और उनके मातहत ने आयोग के आदेश का पालन नहीं किया। इस पर मानवेंद्र सिंह ने धारा 72 उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकीर्ण वाद (Miscellaneous Case) दाखिल किया। आयोग ने दोनों अफसरों के खिलाफ जमानतीय वारंट भेजा। इसके बाद भी न तो आयोग में हाजिर हुए न ही आदेश का पालन किया। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों अधिकारियों को दंडित करते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

ये भी पढ़ें :  उत्तर प्रदेश प्रदेश की नई वित्तीय नीति: जनता के काम में सीधे खर्च हो रहा पैसा

देवरिया में बिजली विभाग के एसई दफ्तर पर महापंचायत का ऐलान
उधर, भारतीय किसान यूनियन की देवरिया इकाई के अध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही की अध्यक्षता में हुई एक बैठक बिजली की समस्याओं को लेकर एसई और डीएम दफ्तर पर महापंचायत का निर्णय लिया गया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि बिजली की समस्या से पूरा जिला परेशान है। जर्जर नंगे तारों को आज तक नहीं बदला गया है। इससे ग्रामीण जनता बहुत ही परेशान है। बरियारपुर विद्युत उपकेंद्र बहुत ही ओवरलोड चल रहा है। कई गांवों के ट्रांसफार्मर ओवरलोड चल रहे हैं। कई वर्षों से बरियारपुर बिजली घर से जुड़े ग्राम सिंधुआ में 33/11 केवीए का विद्युत उपकेंद्र बनाने की मांग हो रही है लेकिन बिजली विभाग और सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *