ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में तैयारियां तेज, NDMC दुरुस्त करेगा पूरी व्यवस्था

नई दिल्ली
दिल्ली में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने शुरू कर दी हैं। विदेश मंत्रालय समिट के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए एनडीएमसी के सभी संबंधित विभागों के साथ मीटिंग कर उन्हें जरूरी निर्देश जारी कर चुका है। समिट शुरू होने से पहले 30 अगस्त को एनडीएमसी द्वारा ब्रिक्स रन एंड राइड का भी आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि समिट में लगभग 20 देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतिनिधि भाग लेंगे। समिट से जुड़े लगभग सभी कार्यक्रम भारत मंडपम् में आयोजित होंगे। इसके अलावा ज्यादातर विदेशी मेहमान NDMC के तहत आने वाले फाइव स्टार होटल्स में ठहरेंगे।

ये भी पढ़ें :  Datia By-Election: मतदान से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया गया

अतिरिक्त सफाईकर्मी की तैनाती की जाएगी
समिट को ध्यान में रखते हुए एनडीएमसी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्यक्रम से पहले और कार्यक्रम के बाद अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों को तैनात करेगी। वर्ष 2025 में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आवारा कुत्ते ने एक विदेशी को काट लिया था। इस तरह की घटना से बचने के लिए सड़क पर घूमने वाले आवारा जानवरों को पकड़ने के लिए पहले से तैयारियां शुरू करने के लिए कहा है। सूत्रों का कहना है कि आयोजन में सबसे ज्यादा भूमिका उद्यान विभाग और वर्क्स डिपार्टमेंट की रहेगी।

ये भी पढ़ें :  पोर्नोग्राफी बैन पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, नेपाल का उदाहरण देकर जताई बात

उनका कहना है कि वैसे तो एनडीएमसी का पूरा इलाका हमेशा चमकता रहता है, लेकिन समिट में शामिल होने वाले 20 देशों के मेहमानों की नजर में भारत की अच्छी छवि बनाने के लिए अलग से बंदोबस्त करने के लिए कहा गया है।

'सारी व्यवस्थाएं की जाएंगी दुरुस्त'
जगह-जगह फूलों वाले गमले रखे जाएंगे। रेलिंग की पेंटिंग, फुटपाथ और टूटी सड़कों की मरम्मत आदि का काम शुरू हो चुका है। यही नही, सीवर और ड्रेनेज लाइन पर भी खास ध्यान देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा सड़को से अतिक्रमण हटाना और सड़को पर जहां कहीं पर भी अवैध पार्किंग बनी हुई है तो उन्हें हटाने के आदेश दिए गए है। एनडीएमसी के डिप्टी चेयरमैन कुलजीत चहल का कहना है कि समिट को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों ने काम शुरू कर दिया है। समिट से पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि समिट शुरू होने से पहले 30 अगस्त की सुबह 6:30 बजे ब्रिक्स रन एंड राइट का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में तीन लोगों के शव जलाशय में मिलने से मचा हड़कंप, दो दिन से थे लापता

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment