Breaking
25 Nov 2026, Wed

फोन में दिखें ये 8 साइन, तो समझ जाएं हो रही है जासूसी?

इंटरनेट के दौर में फोन हैकिंग की घटनाएं बढ़ गई है। साथ ही हर सेक्टर में टेक की एंट्री हो रही है, जिसकी वजह फोन को हैक करना आसान हो गया है। ऐसे में आप कैसे पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हो गया है? दरअसल आज हम आपको कुछ साइन बताएंगे, जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका फोन हैक हो गया है…

बैटरी लाइफ
अगर आपके फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो रही है, तो हो सकता है कि आपका फोन हैक हुआ हो, क्योंकि कई बार बैकग्राउंड में जासूसी ऐप्स चलने की वजह से फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है। ऐसे में फोन की बैटरी की तरफ ध्यान देने की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें :  UPI 123Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव

फोन पर गैरजरूरी ऐप
आपको फोन में ऐप्स की डिटेल रखनी चाहिए कि कहीं आपके फोन में बिना आपकी इजाजत के कोई ऐप इंस्टॉल ना हो गया हो। अगर ऐसा होता है, तो यह फोन हैकिंग की वजह बन सकता है। इन अनजान ऐप्स में जासूसी सॉफ्टवेयर छिपे हो सकते हैं।

डिवाइस ओवरहीटिंग
जासूसी ऐप आमतौर पर रियल टाइम में डिवाइस लोकेशन ट्रैकिंग करते हैं, इसके लिए जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपके फोन के हार्डवेयर पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है। इसकी वजह से ओवरहीटिंग की समस्या हो जाती है।

ये भी पढ़ें :  माइक्रोसॉफ्ट की सर्विस ठप होने से परेशान यूजर्स को मिलेगा मुआवजा? ऐसे करें क्लेम

डेटा खपत में इजाफा
अगर आपके फोन को ट्रैक किया जाता है, तो डेटा की खपत में अचानाक से बढ़ जाती है। ऐसे में अगर डेटा खपत में अचानक से इजाफा हो जाएं, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

डिवाइस की खराबी
फोन हैकिंग होने पर डिवाइस की खराबी जैसे स्क्रीन फ्लैशिंग, ऑटोमेटिक फोन सेटिंग्स चेंज, या फोन काम न करना जैसी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।

ये भी पढ़ें :  मार्च में कब रखा जाएगा आमलकी एकादशी का व्रत? जाने

कॉलिंग में बैकग्राउंड न्वॉइज
कुछ जासूसी ऐप्स फोन कॉल रिकॉर्ड करते हैं। ऐसे में जब फोन कॉल के दौरान किसी भी बैकग्राउंड न्वॉइज सुनाई दे, तो सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि ये हैंकिंग का संकेत हो सकते हैं।

गैरजरूरी ब्राउजिंग हिस्ट्री
अपने डिवाइस के ब्राउजिंग हिस्ट्री की निगरानी करें, जिसमें ट्रैकिंग या जासूसी एप्लिकेशन डाउनलोड करने से जुड़ी वेबसाइटों का पता लगाया जा सके।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *