Breaking
28 Nov 2026, Sat

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर प्रोफेसर से मारपीट के मामले में पुलिस कर रही पूछताछ

दुर्ग

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को भिलाई 3 स्थित खूबचन्द बघेल महाविद्यालय के प्रोफेसर से हुई मारपीट के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है. भिलाई 3 थाने में बीते एक घण्टे से सीएसपी हरीश पाटिल की मौजूदगी में थाना प्रभारी मनीष ध्रुव पूछताछ कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर चैतन्य बघेल के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ता और महापौर निर्मल कोसरे थाने में मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें :  मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बता दें कि भिलाई-3 स्थित खूबचंद बघेल कॉलेज में हिन्दी प्रोफेसर विनोद शर्मा के साथ तीन बाइक सवार युवकों ने गाली-गलौच करते हुए रॉड-डंडों से हमला कर दिया. 19 जुलाई को घटित घटना में गंभीर रूप से घायल प्रोफेसर को रायपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हे एयर एम्बुलेंस के माध्यम दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया. फिलहाल उनका इलाज दिल्ली में चल रहा हैं.

ये भी पढ़ें :  मंत्रिमंडल विस्तार पर बस्तर की अनदेखी का आरोप, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

मामले में प्रोफेसर को मारने के लिए सुपारी दिए जाने की बात सामने आई थी. पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मध्य प्रदेश के रीवा से तीन आरोपियों को दबोचा था, जिन्होंने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने अपना गुनाह कबूल किया था. वहीं फरार चल रहे प्रवीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार और शिवम मिश्रा के लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कर 10-10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *