Breaking
27 Nov 2026, Fri

5वां राष्ट्रीय सतत ऊर्जा नवाचार कॉन्क्लेव 27 नवंबर को भोपाल में

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 की पृष्ठभूमि में ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों और निवेश संभावनाओं पर होगा मंथन

भोपाल
5वें राष्ट्रीय सतत ऊर्जा नवाचार कॉन्क्लेव का आयोजन 27 नवंबर को कोर्टयार्ड बाय मेरियट भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा। कॉन्क्लेव में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ और प्रौद्योगिकी प्रदाता शामिल होंगे। इसमें नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और सतत अधोसंरचना विकास के माध्यम से प्रदेश के विद्युत क्षेत्र को और सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कॉन्क्लेव को हिंदुस्तान पावर, टोरेंट पावर, अडाणी पावर, इंडीग्रिड, जिंदल स्टील, दिलीप बिल्डकॉन, सेक्यूरा, अयाना और आदित्य बिड़ला हिंडाल्को का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

5वां राष्ट्रीय सतत ऊर्जा नवाचार कॉन्क्लेव प्रदेश की ऊर्जा क्षेत्र संबंधी प्राथमिकताओं पर संवाद को आगे बढ़ाने के साथ ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 से पहले सरकार और उद्योग जगत के बीच सार्थक सहभागिता का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। यह कॉन्क्लेव जनवरी 2027 में भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 से पूर्व महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन के लिये आयोजित किया गया है। इसके माध्यम से प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के साथ निवेश की उभरती संभावनाओं को सामने लाया जाएगा। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप ऊर्जा अधोसंरचना विकसित करने और प्रदेश की विकास एवं निवेश प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर संवाद किया जायेगा। कॉन्क्लेव में विद्युत उत्पादन, पारेषण और वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नवाचारी समाधानों, नीतिगत प्राथमिकताओं और उद्योग जगत की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  बालाघाट के जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सामान बरामद

श्रम एवं तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार विभाग के सचिव श्री रघुराज एम. राजेंद्रन कॉन्क्लेव में मुख्य वक्तव्य देंगे। ऊर्जा विभाग के सचिव एवं मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री विशेष गढ़पाले विशेष संबोधन देंगे।

कॉन्क्लेव में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी प्रदेश के विद्युत क्षेत्र की उपलब्धियों, सुशासन संबंधी पहलों और सफल क्रियान्वयन मॉडल पर अपने विचार साझा करेंगे। इसमें नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजय दुबे, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अजय गुप्ता और मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  बारिश के साथ महंगाई भी बरसी, जुलाई में इन दो चीजों के दामों में 18% तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई

डिजिटल तकनीक और साइबर सुरक्षा पर होगा विशेष फोकस
कॉन्क्लेव में उभरती तकनीकों, नवाचार और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विद्युत अधोसंरचना के विकास पर विशेष सत्र होंगे। इनमें तकनीक के उपयोग, परिचालन दक्षता और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान के माध्यम से विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें :  सब्सिडी के बदले ₹60 हजार रिश्वत मांगने वाला अफसर सस्पेंड, शिवराज ने लिया एक्शन

ऊर्जा क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी की बढ़ती भूमिका को देखते हुए विद्युत कंपनियों के डिजिटल परिवर्तन की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा। इसमें डेटा, एनालिटिक्स और उभरती तकनीकों के उपयोग से बेहतर निर्णय लेने, परिचालन प्रदर्शन में सुधार और उपभोक्ता सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा होगी।

साइबर सुरक्षा और डिजिटल विश्वास भी कॉन्क्लेव के प्रमुख विषय होंगे। इस दौरान विद्युत व्यवस्था को साइबर खतरों से सुरक्षित रखने, विद्युत कंपनियों की डिजिटल सुरक्षा एवं परिचालन क्षमता मजबूत करने और उभरते डिजिटल खतरों से निपटने के प्रभावी उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *