मध्यप्रदेश में बढ़ते महिला अपराध के खिलाफ उतरी कांग्रेस

कटनी

कटनी जिले में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे से मिले कांग्रेस नेताओ ने जिले में महिला अपराध के आंकड़े दिखाते हुए बताया कि पिछले 10 वर्षों में हजारों महिलाओं के साथ दुराचार हुए है। इसकी वजह नर्म पड़ी पुलिस व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अगर उचित दंड मिलते तो शायद इन बदमाशों के हौसले बुलन्द न होते।

ये भी पढ़ें :  बड़वानी उत्कृष्ट विद्यालय में 'अपात्र' का चयन: नियमों को ताक पर रखकर कार्तिक को भेजा नागालैंड, जिला टॉपर शिवम बागुल का हक मारा!

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा कि प्रदेश के साथ कटनी के आंकड़ें की बात करे तो 10 सालों में 1412 महिलाओं दुष्कर्म का शिकार बनी है। ये तो वो मामले है जो कागजात में है, जबकि इससे 3 गुना तो दर्ज ही नहीं हो पाते। इसी बदहाल स्थिति को दुरुस्त करने के लिए विधायक संदीप जायसवाल से मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा है।

ये भी पढ़ें :  ग्वालियर में 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर LNIPE में लगाया जाएगा तीन दिवसीय हेल्थ कैंप

कांग्रेस नेता करण सिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ नेतृत्व के आदेश पर पूरे मध्यप्रदेश में जनप्रतिनिधियों से मिलकर महिला अपराध को लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है और उन्हें बच्चियां और महिलाओं जो अकेले घर से बाहर निकलने में असुरक्षित महसूस करती है, उनकी सुरक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। हम विधायक से लेकर पुलिस अधीक्षक से भी इस मामले पर चर्चा करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment