Breaking
27 Nov 2026, Fri

वक्फ संशोधन बिल को लेकर देश भर में सियासी घमासान जारी, मुसलमानों के दिल में दर्द पैदा कर रहा

नई दिल्ली
वक्फ संशोधन बिल को लेकर देश भर में सियासी घमासान जारी है। कुछ राजनीतिक दल इसे मुसलमानों के लिए बेहतर बता रहे हैं, तो कुछ इसका विरोध कर रहे हैं। इन सब के बीच एनडीए के घटक दल तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने भाजपा की टेंशन बढ़ा दी है। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के उपाध्यक्ष नवाब जान उर्फ अमीर बाबू ने रविवार को वक्फ संशोधन बिल को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने खास बातचीत में कहा कि यह बिल मुसलमानों के दिलों में दर्द पैदा कर रहा है। उनका कहना है कि चंद्रबाबू नायडू के कहने पर ही वक्फ संशोधन बिल को लेकर ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (जेपीसी) का गठन किया गया है।

ये भी पढ़ें :  विपक्ष मुद्दाविहीन, हार मान चुका है: मंत्री जीवेश मिश्रा

नवाब जान ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू के अनुसार इस बिल को लेकर सभी का राय मशवि‍रा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस मुद्दे पर राय मशविरा चल रहा है और चंद्रबाबू नायडू ने सभी से सर्वे करने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि यह आवश्यक है कि इस विषय पर सभी पक्षों की बात सुनी जाए।

ये भी पढ़ें :  वोट काटने और जोड़ने पर केजरीवाल का बड़ा दावा- मेरी ही सीट पर BJP का ऑपरेशन लोटस

इससे पहले नवाब जान उर्फ अमीर बाबू ने कहा था कि वक्फ संशोधन बिल को नाकाम करने के लिए हमें आगे बढ़ना है। भारत की बदकिस्मती है कि पिछले 10-12 वर्षों में यहां ऐसी घटनाएं हुईं, जो नहीं होनी चाहिए थीं। हमारे चंद्रबाबू नायडू एक सेकुलर सोच वाले इंसान हैं। वे हिंदू और मुसलमान को एक ही नजर से देखते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि जिस धर्म का जो भी बोर्ड है, उसमें उसी धर्म के लोग होने चाहिए। हम इस वक्फ संशोधन बिल को लागू नहीं होने देंगे।

ये भी पढ़ें :  मेघालय में बड़ा सियासी बदलाव, UDP के 8 विधायक BJP में शामिल

बता दें कि वक्फ संशोधन बिल को लोकसभा में संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया था। इस बिल के पेश होने पर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने विरोध किया था। बिल में संशोधन विधेयक के लिए भाजपा सांसद जगदंबिका पाल के नेतृत्व में जेपीसी का गठन किया गया है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *