Breaking
15 Nov 2026, Sun

नशा मुक्ति के क्षेत्र में एक लाख तक पुरुस्कार

नशा मुक्ति के क्षेत्र में एक लाख तक पुरुस्कार

18 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

भोपाल

मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य में नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों और स्वैच्छिक संगठनों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपये के दो पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक जिले में तीन पुरस्कार 10 हजार रुपये के होंगे।

ये भी पढ़ें :  मूल्याकंन परीक्षा में शामिल हुए जिले के 29500 नवसाक्षर

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण संचालनालय ने इसके लिए योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2024 है। इसे संचालनालय के पते या ई-मेल पर जमा कराया जा सकता है। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन जिला कार्यालय में जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में संबंधित कार्यालयों या विभागीय वेबसाइट socialjustice.mp.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  खरगोन में विधवा से बर्बरता का आरोप, सरपंच पर मारपीट और अश्लील हरकत करने के आरोप

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *