Breaking
25 Nov 2026, Wed

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहलाने वाली आपराधिक वारदात को अंजाम दिया, छेड़छाड़ के विरोध पर कत्ल

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिल दहलाने वाली आपराधिक वारदात को अंजाम दिया गया है। नंदनगरी में 28 साल के मनीष की गर्दन पर धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। मनीष के चाचा ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध किया तो बदला लेने के लिए उसकी जान ले ली। हत्या के आरोप में पुलिस ने सलमान खान और अरबाज खान नाम के दो भाइयों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें :  8th Pay Commission: DA मर्ज होगा या नहीं? 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोग में क्या हुआ था, जानें पूरा इतिहास

पुलिस के मुताबिक नंदनगरी थाना क्षेत्र के सुंदर नगरी मुर्गा मार्केट में वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार रात पुलिस को कृषण कुमार नाम के व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी। अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट के पास उसके भतीजे के गर्दन पर धारदार हथियार (गुपटी) से हमला किया गया है। मनीष की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कृषण कुमार ने बताया कि सलमान और अरबाज नाम के दो भाई सुंदर नगरी में गली नंबर एक के पास एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने दखल दी और दोनों को डांटकर वहां भगा दिया। आधे घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि सलमान और अरबाज उनके भतीजे मनीष के साथ झगड़ा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  डिप्टी CM अरुण साव ने नई दिल्ली में पूर्व क्रिकेटर कपिल देव से की मुलाकात, प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि अरबाज ने मनीष को पकड़ा हुआ है और सलमान ने एक धारदार हथियार से गर्दन पर दाहिने तरफ वार कर दिया। पुलिस के मुताबिक हमले में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया था। तड़के करीब 4 बजे उसके दम तोड़ देने की सूचना मिली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है। कृषण कुमार सुंदर नगरी में केबल ऑपरेटर का काम करते हैं तो आरोपी सलमान चाय की दुकान चलाता है। वहीं उसका भाई अरबाज मजदूरी करता है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *