Breaking
27 Nov 2026, Fri

शिवपुरी की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

शिवपुरी की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

8 आरोपी हिरासत में, मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी जिले के ग्राम इंदरगढ़ में नल कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में हुए आपसी विवाद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। घटना में मृतक विष्णु जाटव के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर में वेयर हाउस प्रबंधक और ऑपरेटर को 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटना स्थल पर पहुँच कर पीड़ित परिवार से मुलाकात के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। मध्यप्रदेश में क्रूरता एवं अराजकता के लिए कोई स्थान नहीं है।

ये भी पढ़ें :  हरदीप सिंह पुरी को राज्यसभा चुनाव में मिलेगी चुनौती, कांग्रेस ने उतारा उम्मीदवार

उल्लेखनीय है कि शिवपुरी जिले के ग्राम इंदरगढ़ में दो पक्षों में नल कलेक्शन को लेकर हुए विवाद में विष्णु जाटव को गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई में 8 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *