Breaking
15 Nov 2026, Sun

छत्तीसगढ़-रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार, मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात युवाओं के साथ खेला क्रिकेट

रायपुर।

राजधानी रायपुर पहुंचे सुपर 30 के आनंद कुमार देर रात को तेलीबांधा स्थित मल्टीपर्पस गेम जोन में पहुंचे. वहां पर युवाओं के साथ क्रिकेट खेला. इस दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने भी बल्ला थामा और युवाओं के साथ क्रिकेट खेलें. आनंद कुमार ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं भी दी.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर की पेंट फैक्ट्री में भीषण आग में दो घंटे से हो रही ब्लास्टिंग, सहम उठे ग्रामीण

इस दौरान उन्होंने कहा कि मल्टीपर्पस गेम जोन में देर रात को क्रिकेट खेलने का खूब आनंद आया. साथ ही आनंद कुमार ने युवाओं का हौंसला बढ़ाया. उन्होंने मल्टीपर्पस गेम जोन बनाने पर जिला प्रशासन के कार्याें की सरहाना भी की. उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र के ओव्हरब्रिज के नीचे 9 स्थानों पर मल्टीपरपस गेम जोन तैयार किया है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *