Breaking
21 Nov 2026, Sat

छत्तीसगढ़-रायपुर में भाजपा के होंगे 20 मंडल, जिला संगठन चुनाव कार्यशाला में की घोषणा

रायपुर.

अब रायपुर शहर जिला में 16 की जगह 20 मंडल होंगे। रायपुर शहर जिला में 4 नए मंडल अस्तित्व में आ चुके हैं। इनमें मां बंजारी मंडल , मोवा मंडल , टाटीबंध मंडल और भाटागांव मंडल आज यानी शनिवार से तत्काल प्रभाव में अस्तित्व में आ गये हैं। वहीं रामसागर पारा मंडल अब रामनगर मंडल के नाम से जाना जाएगा।

बीजेपी जिला कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित भाजपा जिला संगठन चुनाव कार्यशाला में ये फैसला लिया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रदेश संगठन से हमने रायपुर में मंडलों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रदेश संगठन ने स्वीकार्य किया है। अब संगठन चुनाव की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें बूथ अध्यक्षों का निर्माण कर संगठन चुनाव का प्रथम चरण पूर्ण हो चुका है। अब द्वितीय चरण के लिये कार्यशाला आयोजित की जा रही है। संगठन चुनाव रायपुर सहप्रभारी राजीव अग्रवाल ने संगठन चुनाव संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मंडल वार बूथ समिति निर्माण का आंकड़ा रखा। उन्होंने जिन मंडलों की ओर से अपना लक्ष्य प्राप्त किया गया उन्हें बधाई दी। जिन मंडलों का काम अभी पूर्ण नहीं हुआ उन्हें शीघ्र पूर्ण का निर्देश दिया। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन चुनाव भाजपा की राजनीति का मजबूत आधार स्तंभ है और इसी निष्पक्ष प्रक्रिया के बल पर भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए तय सीमा तक पूर्ण करना है इस प्रक्रिया के माध्यम से क्रमशः बूथ द्वारा मंडल अध्यक्ष , मंडल अध्यक्षों द्वारा जिला और जिला अध्यक्षों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद हमे नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलेंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में बदमाशों ने भाजयुमो नेता से चाकूबाजी कर लूटा, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात

रायपुर शहर जिला के संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि बूथ अध्यक्षों के चुनाव के बाद अब 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का चुनाव संपन्न करने जिम्मेदारी है। इसी तरह यह क्रमानुसार आगे चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी जिसके लिए महत्व पूर्ण है कि आगामी 13 दिसम्बर तक मंडल की कार्यशाला होगी। सभी मंडल अध्यक्षों को नए मंडल अध्यक्ष के रूप में एक मजबूत मंडल अध्यक्ष बनाया जाए, जिससे आपका मंडल मजबूती से संगठन के कार्यों का अनुपालन करने में सक्षम हो। संगठन चुनाव रायपुर शहर जिला के चुनाव समन्वयक नारायण चंदेल ने कहा कि कार्यशाला के संबंध में सभी वरिष्ठ नेताओं ने विस्तार से अपना मार्गदर्शन आप सभी को दिया है। मै आप सभी से एक आग्रह विशेष रूप से करना चाहता हूं कि संगठन का चुनाव तय समय पर करना अति आवश्यक है क्योंकि यह क्रमानुसार ऊपर की तरफ बढ़ेगा और राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव तक संपूर्ण होगी।

ये भी पढ़ें :  Bilaspur News: छात्राओं के प्रदर्शन के बाद बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य समेत 2 व्याख्याता हटाए गए

इस मौके पर प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री भाजपा संजय श्रीवास्तव,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और ग्रामीण विधायक मोतीला साहू सहित तमाम वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यशाला में मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *