Breaking
29 Nov 2026, Sun

दो भाईयों को चाकू, रॉड और लोहे के मुर्गा काटने वाला कत्ता से मार रहे थे नसीरूद्दीन, गुलजार, जमील… पुलिस ने धर दबोचा

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

 

 

रायपुर में घनश्याम साहू और दुर्गेश साहू नामक युवक से मारपीट करने वालों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

 

प्रार्थी घनश्याम साहू थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 09.01.2025 को रात लगभग 10.00 बजे प्रार्थी घर में था। तभी इसके बड़े भाई दुर्गेश साहू का फोन आया और बोला कि इसे गुलजार और उसके साथी झगडा कर रहे हैं, जल्दी आओ। तब प्रार्थी जलाराम मंदिर के पास गया तो देखा कि गुलजार, पुटवा उर्फ जमील, जलालु कासिम उसके पिता नसीरूउद्दीन खान मंसूरी इसके बड़े भाई दुर्गेश के साथ मारपीट कर रहे थे।

ये भी पढ़ें :  मुंबई पुलिस के अधिकारी सैफ पर हमले के संदेही को छोड़कर लौटी वापस

 

 

समझाने गया, तो इसे भी मां बहन की अश्लील गाली लगा देते हुए जान से मारने की। धमकी देकर प्रार्थी तथा इसके बड़े भाई दुर्गेश साहू को सभी हाथ मुक्का से तथा गुलजार लोहे के मुर्गा काटने वाला कत्ता और पुटवा अपने पास रखे चाकू से तथा उसके पिता नसीरूउद्दीन खान मसूरी रॉड से मारपीट किए, मारपीट से प्रार्थी के बांए गाल, बांये पैर व दाहिने कंधा में तथा प्रार्थी के बड़े भाई दुर्गेश साहू को सिर में दाहिने हाथ में, मुंह में चोट लगा है।

 

 

आरोपीगण प्रार्थी के भाई को जान से मारने की नियत से लोहे के रॉड, चाकू, कत्ता से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाए हैं। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 20/25 धारा 296,351(3),115 (2) 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 109,118 (1), 190.191 (2) 192 (3) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट जोडी गई।

ये भी पढ़ें :  सिएटल में खुला भारत का नया वाणिज्य दूतावास, अमेरिका में पीएम मोदी का वादा हुआ पूरा

 

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक/उरला अमन कुमार झा (भा.पु.से.), थाना प्रभारी खमतराई को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

 

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खमतराई पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में कार्यवाही करते हुये अपराध कमांक 20/25 घारा 296,351 (3), 115(2), 109, 118(1),190, 191(2),192 (3) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट के एक विधि के साथ संघर्षरत् बालक सहित मोहम्मद नसीरूद्दीन मंसूरी, मोहम्मद जीमल उर्फ पुटवा, मोहम्मद कासिम को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया, प्रकरण के एक अन्य आरोपी जलालु फरार है जिनका पता तलाश जारी है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *