Breaking
18 Nov 2026, Wed

राजस्थान-झुंझनू के स्क्वाड्रन लीडर गटारी संभालेंगे गणतंत्र परेड की कमान, सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ से की पढ़ाई

झुंझनू/जयपुर।

जिले के पठाना गांव निवासी वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर महेन्द्र सिंह गराटी इस बार नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर होने वाले समारोह में वायु सेना के परेड कमांडर की जिम्मेदारी निभाएंगे। महेंद्र सिंह की शिक्षा सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में हुई। वर्ष 2011 में वे एनडीए के लिए चयनित हुए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-झुंझुनू में पूर्व मंत्री गुढ़ा की अधिकारियों से दादागिरी, 'उखाड़ ले मेरा जो उखाड़ेगा…समझे'

इसके बाद 2014 में नेशनल डिफेंस एकेडमी पुणे खड़कवासला से ऑफिसर का प्रशिक्षण लिया। गणतंत्र दिवस पर्व पर एयर फोर्स परेड की कमान का मौका मिलने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए अत्यधिक गर्व का क्षण है। मुझे खुशी है कि मेरे परिजन व जिलेवासियों का समर्थन मेरे साथ है। परेड की तैयारियों से संबंधित जानकारी देते हुए महेन्द्र सिंह ने बताया कि सेना में सामान्य रूप से दिन की शुरुआत जल्दी होती है लेकिन इस विशेष अवसर के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह दोपहर और शाम को उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंडिया गेट पर तैयारी की जा रही है। परेड में चार अधिकारी व 144 वायुसैनिक शामिल होंगे। महेंद्र सिंह के बड़े भाई डॉ. राजेश गुर्जर ने बताया कि उनके दादा हरिद्वार लाल गुर्जर ने भारत-पाक युद्ध 1965 में शहादत दी। वहीं पिता बाबूलाल गराटी हवलदार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *