Breaking
19 Nov 2026, Thu

यूपी के बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद की बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी में बड़ा हादसा हुआ, दो की मौत

बुलंदशहर
यूपी के बुलंदशहर स्थित सिकंदराबाद की बीएटीएक्स एनर्जीज कंपनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस रिसाव होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीसरे को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस बल के साथ एसडीएम मौके पर पहुंचे। वहीं मर्तक के परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें :  मोहन भागवत ने जातिवाद के मकड़जाल से लोगों को बाहर निकलकर सोचने और काम करने का दिया संदेश

दो अस्पताल लेकर गई पर नहीं बची जान
जानकारी के अनुसार फैक्टरी में ट्रायल चल रहा था। बॉयलर में गैस सिलेंडर लगाने के दौरान अधिक मात्रा में गैस का रिसाव होने के कारण गुलावठी क्षेत्र के गांव बसाईच निवासी सत्येंद्र 21 वर्ष पुत्र गजेंद्र, संभल मुरादाबाद निवासी अंशुल चौहान व गिरीश बेहोश हो गए। जिन्हें उपचार के लिए नोएडा के कैलाश से फॉर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सत्येंद्र व अंशुल चौहान की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें :  खिलाड़ियों की चोट का इलाज अब लखनऊ में, तैयार हो रहा अत्याधुनिक स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
वहीं गिरीश का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंचे  सत्येंद्र के परिजनों ने शव को फैक्टरी पर लाने और प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर गेट के बाहर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें :  अब किसानों को नहीं लगाने होंगे विभाग के चक्कर, एक फोन पर मिलेगी जानकारी

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *