Breaking
19 Nov 2026, Thu

वृष राशि आज 29 जनवरी 2025 बुधवार खर्च पर संयम रखना होगा, जानिए क्या कहता है आज का राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आर्थिक रूप से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार से लाभ में कमी आ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के आज मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। कारोबार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनों का साथ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि– कर्क राशि वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्रों को सहयोग से आय में वृद्धि के साधन संभव है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।

ये भी पढ़ें :  नई सीएम चुनी गईं आतिशी को संसद पर हमले की वजह से फांसी पर झूल चुके 'अफजल गुरु' के सहारे घेरने की कोशिशें तेज

सिंह राशि- सिंह राशि वालों का आज मन अशांत हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी पेशा करने वालों को आय में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कुछ जातकों का प्रेम विवाह की ओर जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  बिजली उपभोक्ताओं को मिलेंगी बेहतर सेवाएं, अतिरिक्त एफओसी का गठन

तुला राशि- तुला राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखें। कारोबार में किसी मित्र के सहयोग से निवेश कर सकते हैं। कामकाज में भागदौड़ रह सकती है। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मध्यम रह सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। बच्चों का साथ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों को आज पिता का सान्निध्य मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। बड़े भाई-बहनों से धन प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

ये भी पढ़ें :  BCCI के आगे झुका साउथ अफ्रीका, IPL 2025 को लेकर बोर्ड ने मारा यू-टर्न

मकर राशि- मकर राशि वालों को आज मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से आय वृद्धि होगी। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों का आज मन शांत रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। रिसर्च से जुड़े कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों का आज कला या संगीत को लेकर रुझान बढ़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *