Breaking
27 Nov 2026, Fri

गवर्मेंट कॉलेज हनुमना में एक विवादित घटना, उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए

रीवा

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना के क्लास रूम में छात्रों ने जमकर बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया गया. इस जश्न में छात्र छात्राओं के साथ महिला अतिथि विद्वान भी शामिल रहीं. हालांकि हद तो तब हो गई कि छात्रों ने महिला प्रोफेसर की मौजूदगी में बीयर की बोतल खोली गई और केक काटा.

मामला मऊगंज जिले का है. जिले के शासकीय महाविद्यालय हनुमना के क्लास रूम में छात्रों ने बर्थडे पार्टी का जश्न मनाया. इस दौरान प्रोफेसर की टेबल में केक सजाई गई और केक काट कर सेरेमनी शुरू हुई. बर्थडे ब्वॉय ने मेम को आवाज दी और कहा कि मेम आइए. ऐसे में मेम केक कट कराने पहुंच गईं. इसके बाद मेम ने जैसे बर्थडे स्टूडेंट को केक खिलाया वैसे ही बियर की बोतल खुल गई.

ये भी पढ़ें :  CG में नायब तहसीलदार का सड़क पर आतिशबाजी के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन

बियर खोलकर मनाया जन्मदिन

छात्रों ने बियर खोली इतना ही नहीं बियर को हवा में उड़ा कर जश्न भी मनाया. इस दौरान अन्य मौजूद छात्र छात्राएं तालियां बजाते रहे. हालांकि कुछ छात्रों ने बियर की बदबू पर आपत्ति भी की, लेकिन नजरअंदाज करते हुए जश्न में प्रोफेसर के साथ छात्र छात्राएं डूबी रही. बर्थडे पार्टी का ये वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसने शिक्षा के स्तर की पोल खोलकर रख दी.

ये भी पढ़ें :  MP Police Bharti 2025 में बड़ा बदलाव: स्टेनोग्राफर-ASI के लिए भाषा परीक्षा हटाई गई!

नशे में स्कूल पहुंच गए मास्टर साहब

हाल ही में मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पठारी गांव के शासकीय प्राथमिक स्कूल में मास्टर साहब शराब के नशे में स्कूल पहुंच गए थे. इस दौरान मास्टर ने बच्चों के साथ गाली-गलौज भी की थी. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए थे. जांच कमेटी के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो शासकीय प्राथमिक शाला पठारी में शिक्षक राजकुमार कुशवाहा पदस्थ हैं, जो शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं। इसके पहले भी वह 2 बार सस्पेंड हो चुके हैं, लेकिन शराब पीना नहीं छोड़ते हैं.

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश और जम्मू कश्मीर राज्य निर्वाचन आयोग के बीच हुआ एमओयू

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *