Breaking
28 Nov 2026, Sat

महाकुंभ जाने के दौरान हादसे का शिकार हुए थे श्रद्धालु, कोरबा लाए जा रहे शव

कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा से प्रयागराज महाकुंभ जा रही बोलेरो वहां सड़क दुर्घटना शिकार हो गई थी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई थी. आज मृतकों के शवों का पंचनामा कर दर्री बरॉज क्षेत्र के कलमीडुग्गू लाया जा रहा है. आज देर रात मृतकों के शव पहुंचेंगे और कल अंतिम संस्कार किया जाएगा. घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है. चुनाव में जीत के बाद भी भाजपा प्रत्याशी राधा बाई महंत ने फटाके तक नहीं फोड़े.

ये भी पढ़ें :  बीजापुर में एक करोड़ का इनामी नरसिम्हा चलम ढेर

दरअसल, दर्री बरॉज से लगकर कमलीडुग्गू वार्ड है, जहां से दो परिवार से पिता-पुत्र, एक परिवार से साला-जीजा व उनसे जुड़े 3 लोग बोलेरो से शुक्रवार को ड्राइवर के साथ महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज रवाना हुए थे. रात में अनुपपुर में कुछ देर रुकने के बाद उनकी बोलेरो प्रयागराज के लिए बढ़ी. देर रात प्रयागराज में सड़क हादसे में ड्राइवर समेत सभी की मौत हो गई. सुबह पुलिस से हादसे की सूचना मिली.

ये भी पढ़ें :  ऑपरेशन महादेव : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

ड्राइवर व सौरभ के साथी सोमनाथ को छोड़कर बाकी सभी कलमीडुग्गू के 8 लोग वार्ड पार्षद राधा बाई महंत के समर्थक थे. जिन्होंने वर्तमान में हुए निकाय चुनाव में उनकी जीत के लिए दिनरात मेहनत की थी। शनिवार को ही मतगणना में राधा बाई कलमीडुग्गू के पार्षद का चुनाव जीत गई. लेकिन वह घर लौटी तो सड़क हादसे में समर्थकों की मृत्यु के शोक में डूब गई.

ये भी पढ़ें :  BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों के मेयर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया

चुनाव में जीत के बाद नहीं मनाया जश्न
भारतीय जनता पार्टी की पार्षद प्रत्याशी राधा बाई महंत दर्री जोन के कलमीडुग्गू वार्ड की पार्षद निर्वाचित हुईं. चुनाव परिणाम के बाद एक ओर प्रदेशभर में जश्न का माहौल है. वहीं राधा बाई के लिए उनके समर्थक, क्षेत्र के लोग उनकी जीत से बढ़कर है. सड़क हादसे की खबर से आहत राधा बाई ने ना ही जीत में जश्न मनाया, ना ही फटाके फोड़े.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *