उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, बलौदाबाज़ार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और तीन लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और 3 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता राशि दी…
Read MoreCategory: रायपुर
बड़ा हादसा..बलौदाबाजार में आकाशीय बिजली गिरने से सात लोगों की मौत, आफत बनकर आई बारिश
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलौदाबाज़ार छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आसमान से गिरी बिजली ने सात लोगों की जान ले ली। जानकारी के मुताबिक जिले के मोहतरा गांव की यह दर्दनाक घटना है । खेत में काम करने के दौरान जब भारी बारिश हुई, तो पानी से बचने सभी पेड़ नीचे के खड़े हो गए और सात की जान चली गई। लटूवा के पास मोहतरा गांव का है पूरा मामला लोग बता रहे हैं कि बारिश के कारण सभी लोग तालाब किनारे खड़े थे। मृतकों के नाम मुकेश, टंकार, संतोष…
Read More‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा गायत्री नगर..जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नुआखाई पर्व, हुई भव्य आरती
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर जय जगन्नाथ के जयकारों के साथ आज फिर गायत्री नगर स्थित प्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर में अलौकिक छटा देखने को तब मिली, जब नुआख़ाई के अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने विशेष आरती की। छत्तीसगढ़ राजधानी रायपुर के शंकर नगर, गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में धूमधाम से नुआखाई पर्व मनाया गया। इस दौरान रायपुर उत्तर विधायक एवं जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकार साथियो एवं दर्शन करने आये आम जनमानस के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी का पूजा…
Read MoreVideo देखें..आधी रात तक IPS टीम के साथ निकले व्यवस्था बेहतर करने, मेडिकल संचालक की लगाई क्लास, बोले…
नेहा शर्मा, न्यूज़ राइटर, कवर्धा इन दिनों छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। शहर में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक पल्लव द्वारा कोतवाली, यातायात और नगर पालिका की संयुक्त टिम द्वारा कवर्धा शहर के भारत माता चौक, चौपटी, एकता चौक, ऋषभ देव चौक, महावीर स्वामी चौक, गुरुनानक चौक, नवीन बाज़ार, लोहारा नाका चौक, विंध्यवासनी मंदिर, सिग्नल चौक, सराफा लाइन, करपात्री चौक सहित अनेक चौक में पैदल पेट्रोलिंग कर सड़क किनारे रखे सामान को दुकान के अंदर व्यवस्थित कराया गया। इसके साथ ही रोड में रखे फ्लेक्स को…
Read Moreचक्रधर समारोह की चमक से चमका छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री रायगढ़ में चक्रधर समारोह का किया शुभारंभ
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायगढ़ संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में आज 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य…
Read Moreगुरुदेव फ्यूल्स में विराजे गणपति, संचालक पीयूष मिश्रा ने की अपनों संग गणपति बप्पा की पूजा अर्चना
उर्वशी मिश्रा, रायपुर भक्तों के विघ्न हरने वाले विघ्नहर्ता आज विराजमान हो रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ में अनेकों जगहों पर गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग सार्वजनिक जगहों पर जहां गणेश उत्सव समितियां के जरिए विघ्नहर्ता गणेश को विराजमान कर रहे हैं, वहीं कई निजी कॉलोनी में भी सजधज कर उत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी की धूम देखी जा रही है। रायपुर के मोवा स्थित गुरुदेव फ्यूल्स में भी प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं।…
Read Moreफिल्म दृश्यम के स्टाइल में ठेकेदार ने मिस्त्री की हत्या करके पानी टंकी के नीचे कर दिया था दफन..12 फीट नीचे गाड़कर बना दिया था पानी टंकी, फिर ऐसे हुआ खुलासा
अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उलकिया से 7 जून को लापता राजमिस्त्री की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सीतापुर के ही ठेकेदार पर लगा था। इस मामले को लेकर 21 जुलाई की रात राजमिस्त्री की पत्नी ने सर्व आदिवासी समाज के साथ मिलकर थाने का घेराव भी किया था। इसके बाद सीतापुर पुलिस ने ठेकेदार व उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुुरु की थी। अपराध दर्ज करने के डेढ़ महीने बाद पुलिस ने हत्या…
Read MoreCM विष्णु देव आज रायगढ़ प्रवास, चक्रधर समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायगढ़ छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात्रि…
Read Moreरायपुर में फिर रेप..पुलिस जवान ने लॉ की छात्रा से किया दुष्कर्म, अपनी कार में किया दुष्कर्म
हेमंत शर्मा, रायपुर राजधानी रायपुर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहाँ लॉ की छात्रा से एक पुलिस आरक्षक ने दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम दिया है। आरोपी जवान चंद्रमणि शर्मा चंदखुरी स्थित पुलिस अकादमी में पदस्थ है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर माना थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी जवान को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चंद्रमणि पिछले दो तीन महीनो से पीड़िता से फोन पर बात करता था। उसने नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता से दुष्कर्म किया है। फिलहाल पीड़िता की…
Read Moreदेखें Video…कोंडागाँव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, प्रेशर कूकर बम किया गया बरामद, किया गया बम को नष्ट
न्यूज डेस्क, कोंडागाँव छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यहां गश्त के दौरान 6 नग प्रेशर कुकर बम बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 4 किलो वजनी तीन नग एवं 3 किलो वजनी तीन नग जिंदा बम बरामद किए गए हैं। मौके पर कोंडागांव पुलिस फोर्स और बम डिस्पोजल टीम द्वारा सभी बमों को विस्फोट करके नष्ट कर दिया गया। ऐसे में पुलिस फोर्स को नुकसान पहुंचाने वाले इस साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साथ ही पुलिस की सूझबूझ से बड़ी घटना…
Read More‘पार्षदों ने की मुझसे बदसलूकी, करवा दिया ताला बंद, मुझे..’ बगीचा के CMO ने लिखा संचालक को पत्र
न्यूज़ डेस्क, जशपुर बगीचा नगर पंचायत के सीएमओ ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष और पार्षदों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। कॉंग्रेस के नगर पंचायत उपाध्यक्ष और तीन पार्षदों पर सीएमओ ने अभद्रता का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में सीएमओ ने कॉंग्रेस समर्थित नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पार्षद रामनिवास गुप्ता, मधुसूदन भगत और गीता सिन्हा पर आरोप लगाया है। साथ ही पत्र में उपाध्यक्ष समेत पार्षदों पर नगर पंचायत का ताला बंद करवाकर कार्यालय के अंदर मारपीट करने की कोशिश का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा…
Read Moreन्यायधानी में डिप्टी CM विजय शर्मा टटोलेंगे ‘नस’…लेंगे बड़ी बैठक, DGP ACS रहेंगे मौज़ूद
नेहा शर्मा, रायपुर, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज यानी शुक्रवार को बिलासपुर प्रवास के दौरान पुलिस विभाग के बिलासपुर रेंज की समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह विभाग के सचिव, बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक, और बिलासपुर रेंज के जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे। बैठक में लंबित गंभीर अपराधों की स्थिति, ब्लाइंड मर्डर के अनसुलझे मामलों, चाकूबाजी, तलवारबाजी और फायरिंग के मामलों की समीक्षा समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही लंबित मर्ग के…
Read Moreदेखें Video…’महापौर ढेबर ने कांग्रेस सरकार रहते समाज के लिए कुछ नहीं किया, अभी तालियां बटोर रहे थे,’ ‘हमारी सरकार जो कहती है, वो करती है..’, CM साय के इस अंदाज़ पर खूब बजीं तालियां
उर्वशी मिश्रा, रायपुर मंगलवार को राजधानी रायपुर में राजनीति का रंग पूरी तरह से हावी रहा। मंगलवार शाम रायपुर के ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित उत्कल समाज के एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच पर ही बैठे कांग्रेसी महापौर एजाज़ ढेबर के सामने कांग्रेस शासन काल के घोटाले का एक के बाद एक उल्लेख करना शुरू कर दिया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जो भी घोटाले कांग्रेस के दौरान हुए हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और…
Read Moreआज कहां जायेंगे CM विष्णुदेव?…बिलासपुर जायेंगे CM, अधिवक्ता संघ के कार्यक्रम में होंगे सम्मिलित, डिप्टी CM अरुण साव भी होंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रवास में रहेंगे। दोपहर पौने दो बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलिपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव सम्मिलित होंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। वहीं बिलासपुर के जैन इंटरनेशनल स्कूल के हेलीपेड से रवाना होकर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाम पौने…
Read MoreCM साय आज कहां जायेंगे?…रायपुर में लेंगे BJP की सदस्यता, नुआखाई के शोभायात्रा में होंगे शामिल, ये है आज का पूरा शेड्यूल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आज रायपुर में आयोजित सदस्यता संबंधित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे, साथ ही CM विष्णुदेव साय आज भाजपा की सदस्यता भी लेंगे। भाजपा HQ से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण देव इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भाजपा के सदस्य के तौर पर सदस्यता दिलाएंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम में ये पूरा समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के…
Read More
