Today Weather Update : छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  वेदर डेस्क, न्यूज राइटर, 15 सितंबर, 2023 नई दिल्ली। देश में दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में मानसून सक्रीय हो गया है। मानसून के सक्रीय होने से कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इसी के साथ ही मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 17 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा, ईस्ट मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, वेस्ट मध्य प्रदेश, वेस्ट बंगाल, झारखंड, मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और…

Read More

सनातन संस्कारों को समाप्त करना चाहता है विपक्षी गठबंधन, एमपी में विपक्ष पर गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  रवीश अग्रवाल, न्यूज राइटर, भोपाल, 14 सितंबर, 2023 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में इंडी गठबंधन जिसे कुछ लोग घमंडिया गठबंधन भी कहते हैं वे ‘सनातन धर्म’ को मिटाना चाहते हैं, जिसने स्वामी विवेकानंद और लोकमान्य तिलक को प्रेरणा दी… यह इंडी गठबंधन ‘सनातन धर्म’ को नष्ट करना चाहता है। आज वे खुलेआम सनातन को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, कल को ये हम पर हमले बढ़ा देंगे। देश भर के सभी ‘सनातनियों’ और हमारे देश से प्यार करने वाले लोगों को सतर्क रहना होगा।…

Read More

MP Heavy Rain Alert : मध्‍य प्रदेश में भारी बारिश, इन जिलों में IMD ने जारी किया अलर्ट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

  उर्वशी मिश्रा, भोपाल, 10 सितंबर, 2023   भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के लिए सितंबर महीने का पहला फलदायी साबित हुआ है। पिछले 5 दिनों कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने के कारण मौसम बारिश का दौर चल रहा है। अच्छी बारिश के कारण अब फसलों में फिर से रौनक लौटने लगी है। बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम तंत्र के कारण अब प्रदेश को नमी मिलने लगी है। इस कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर पानी गिर…

Read More

सीएम शिवराज का रक्षाबंधन पर बहनों को विशेष उपहार, हर सावन में 450 रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, भोपाल, 28 अगस्त, 2023   भोपाल। इस साल के नवंबर महीने में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाया जा सकता है। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस समेत राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इसी बीच रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान, भोपाल के जंबूरी मैदान में ‘लाडली बहना योजना’ के तहत एक सम्मेलन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान को महिलाओं ने एक बड़ी राखी भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन योजना…

Read More

छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को 42 प्रतिशत मंहगाई राहत प्रदान करने सीएम बघेल ने मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 16 अगस्त, 2023 छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को शीघ्र 42 प्रतिशत मंहगाई राहत प्रदान करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। पत्र में मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम 2000 के धारा 49(6) के अंतर्गत महंगाई राहत के भुगतान के लिए मध्यप्रदेश की सहमति चाही गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने पत्र में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री से अधिकारियों को इस संबंध में सहमति के लिए समुचित निर्देश देने को कहा है ताकि सहमति मिलते ही छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को 42 प्रतिशत महंगाई…

Read More

Indore News : डेढ़ साल के मासूम की सांस नली में अटकी चाय, इलाज शुरू करने के कुछ ही मिनट बाद हो गई मौत

  नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 07 अगस्त, 2023 क्या चाय की वजह से किसी की जान जा सकती है? हां, इंदौर में ऐसा हुआ है। डेढ़ साल के मासूम की जान चाय की वजह से हो गई। चाय उसकी सांस नली में अटक गई थी। सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के साथ परिजन मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया ही था कि कुछ मिनटों में मासूम की जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना इंदौर के सिमरोल के…

Read More

Weather Update : 9 अगस्त तक छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार! 24 घंटे तक अलर्ट

    नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2023 मौसम में बदलाव का दौर जारी है। लगातार कई राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ समेत बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं राजस्थान में मानसून की गति सुस्त हो गई है। मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे समाप्त हो रही। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके कारण जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गिलगित मुजफ्फराबाद सहित हरियाणा, पंजाब, राजधानी दिल्ली में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। राजस्थान और…

Read More

Ujjain News : महाकाल की सवारी पर थूकने वाले आरोपित अदनान मंसूरी के घर चला बुलडोजर, ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची टीम

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 19 जुलाई, 2023 उज्जैन। भगवान महाकाल की सवारी के दौरान छत से श्रद्धालुओं पर थूकने वालों के घर पर बुधवार सुबह जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। उनके अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मुनादी के साथ बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने पहुंची। पूरे क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपियों के घरों के अवैध हिस्से को जमींदोज कर दिया गया। बता दें सावन के दूसरे सोमवार को नगर में भगवान महाकाल की…

Read More

भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में बस्तर से शामिल हुए तेजपाल शर्मा

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 28 जून, 2023 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ में बस्तर से भाजपा बस्तर जिला सोशल मीडिया संयोजक तेजपाल शर्मा शामिल हुए। इस दौरान बस्तर संभाग से उनके साथ रामकुमारी यादव और सर्वेन्द्र सेठिया भी उपस्थित थे। तेजपाल शर्मा ने बताया की भोपाल में इतने बड़े राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल होना उनके लिए एक नई उर्जा प्रदान करने वाला है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और बी.एल.संतोष जी से रूबरू होकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करना…

Read More

Ladli Behna Scheme : सवा करोड़ बहनों के खातों में आएंगे एक-एक हजार रुपये, आज सीएम जबलपुर से करेंगे ट्रांसफर

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, जबलपुर, 10 जून, 2023 जबलपुर। ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। शनिवार 10 जून को यानी आज संस्कारधानी जबलपुर से सीएम शिवराज सिंह चौहान योजना की पहली किस्त महिलाओं के खाते में अंतरित करेंगे। सीएम चौहान ने कहा है कि ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ में 10 जून को जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम पूरी गरिमा के साथ हो। इस दिन बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से एक-एक हजार रुपये अंतरित किए जाएंगे। प्रदेश में उत्सवी माहौल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान…

Read More

Nepal PM Ujjain Visit : पत्नी की सलामती के लिए महाकाल के दर पर PM प्रचंड, 100 रुद्राक्ष और 51 हजार किए दान

      उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 02 जून, 2023   नेपाल के पीएम प्रचंड महाकाल महालोक की सैर करने के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के लिए गर्भगृह में बाबा महाकाल की विशेष पूजा कराई है। उनके साथ उनकी बेटी गंगा दहल भी मंदिर के गर्भगृह में मौजूद थीं। बाबा के पूजन के समय मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी पीएम प्रचंड के साथ दिखाई दिए।   शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने नेपाल के पीएम से पूजन करवाया। नेपाल…

Read More

MP Board Result 2023 : एमपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज, ऐसे करें चेक

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, भोपाल, 25 मई, 2023 एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। इसकी घोषणा खुद स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की है। 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर चेक किए जा सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार दोपहर 12.30 बजे इसे भोपाल में एमपी बोर्ड आफिस के विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र स्थित आडिटोरियम में एक कार्यक्रम के दौरान जारी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इसकी तैयारी तेज…

Read More

Ujjain News : सप्ताह में एक दिन बिना शुल्क दिए भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे महाकाल भक्त, इस दिन से होगी शुरुआत

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 23 मई, 2023 उज्जैन शहर में पिछले काफी दिनों से महाकाल मंदिर में शुल्क दर्शन व्यवस्था का कड़ा विरोध किया जा रहा है। साधु संतों के साथ ही राजनेता हिंदूवादी संगठन और श्रद्धालु मंदिर की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर चुके हैं, लेकिन इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि अब उज्जैनवासियों को सप्ताह में एक बार निशुल्क भस्म आरती के दर्शन करवाए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही सप्ताह का दिन, श्रद्धालुओं की संख्या और दिनांक तय होने वाली है।…

Read More

MP Bus Accident News : खरगोन में यात्रियों से भरी बस 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी, 15 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

    उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, खरगोन/भोपाल, 09 मई, 2023   खरगोन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बोराड़ नदी पर बने पुल से एक यात्री बस 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 तक पहुंच सकता है। हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खरगोन में हुई बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों…

Read More

Lunar Eclipse 2023 : साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, 130 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, क्या भारत में होगा असर?

  नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 05 मई, 2023   साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को यानी आज पड़ रहा है। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। भारत में लोग इस खगोलीय घटना को देख सकेंगे। हालांकि, इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा पर 130 साल बाद लग रहा है। चंद्र ग्रहण कब होता है? चंद्र ग्रहण तब होता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच से पृथ्वी गुजरती है। वहीं, एक उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के बाहरी क्षेत्र…

Read More