उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 जुलाई, 2023 छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी पूरी तरीके से चुनावी तैयारी में दिखाई दे रही है। चुनाव की तैयारी को लेकर आज रायपुर के राजीव भवन में बड़ी बैठक रखी गई है। बैठक में ब्लॉक, जिला और मोर्चा संगठन के अध्यक्ष होंगे शामिल। कांग्रेस की इस विस्तारित बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए जाएंगे। बैठक में CM भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज…
Read MoreTag: रायपुर
आज इंडोर स्टेडियम में युवाओं से भेंट-मुलाकात करेंगे सीएम बघेल, कर सकते हैं बड़ा ऐलान
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 जुलाई, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में दोपहर 12 बजे से युवाओं के साथ भेंट मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री महात्मा गांधी कला मंदिर भिलाई आयोजित डॉ खूबचंद बघेल जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री वहां से शंकर नगर स्थित राजीव भवन आएंगे और बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री…
Read MoreBalrampur : बारिश की बेरुखी झेल रहा अंवराझरिया वाटरफॉल, सूखे की वजह से विरान जो कभी सैनानियों से रहता था गुलजार
सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 22 जुलाई, 2023 बलरामपुर जिले में अब तक अच्छी बारिश नहीं होने से जिले का प्रसिद्ध अंवराझरिया वाटरफॉल सूखा पड़ा हुआ है। जिला मुख्यालय बलरामपुर से 6 किलोमीटर दूर स्थित अंवराझरिया वाटरफॉल पूरे बलरामपुर रामानुजगंज जिले की पहचान है। आस-पास क्षेत्रों सहित सीमावर्ती राज्य झारखंड, उत्तरप्रदेश एवं बिहार से भी सैलानियों का जमावड़ा यहां प्रतिवर्ष लगता है। लेकिन इस वर्ष सूखे की मार झेल रहे अंवराझरिया वाटरफॉल से सैलानी गायब हैं और यहां पूरी तरह से सन्नाटा पसरा हुआ है। बारिश के पानी…
Read Moreसीएम भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में होंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 जुलाई, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों सहित दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पूर्वान्ह छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम और शाम को मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित दास्तान-ए-कबीर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और…
Read MoreChhattisgarh : प्रदेश में फेक न्यूज, हेट स्पीच और अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं… पुलिस मुख्यालय ने सभी SP को कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 जुलाई, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले फेक न्यूज, हेट स्पीच, अफवाह पर सभी एसपी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज, भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी देने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस मुख्यालय गुप्तवार्ता ने निर्देश जारी किया है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण ना बिगड़े। पुलिस मुख्यालय ने…
Read MoreCG Weather Update : छत्तीसगढ़ के मौसम में दो दिन बाद फिर बदलाव, भारी बारिश के आसार, जानिए ताजा अपडेट
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 जुलाई, 2023 लगातार बारिश में ब्रेक लगते ही अब उमस बढ़ने लगी है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी, हालांकि बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार बने हुए है। बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश…
Read MoreCG Assembly : मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने उठाया गौठान का मामला
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 जुलाई, 2023 रायपुर। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश में संचालित गौठानों का मामला उठाया है। उन्होंने पूछा कि 2019 से अब तक कितने गौठान स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से कितने पूरे हुए हैं और कितने अधूरे है। कितनी मात्रा में गोबर खरीदा गया है खरीदे गए गोबर से कितना वर्मी कंपोस्ट बेचा गया है और उससे कितनी राशि प्राप्त हुई ? मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि 10,336 गौठान स्वीकृत किए गए थे जिसमें से 10,240 गौठान पूर्ण है और 84…
Read Moreविमल साहू ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बैंड बाजा से किया भव्य स्वागत
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 21 जुलाई, 2023 छत्तीसगढ़ के फायर ब्रांड नेता व युवा साथी विमल साहू ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ दिल्ली में भी छत्तीसगढ़ के नव पदस्थ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बैंड बाजा के साथ भव्य स्वागत किया। जिसकी चर्चा पूरे छत्तीसगढ़ में चिंगारी की तरफ फैल रही है साथ ही साथ फेसबुक ,टि्वटर ,इंस्टाग्राम में चर्चा का विषय बना हुआ है। जो छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है, इस प्रकार युवा नेता विमल साहू का चर्चा बुथ चलो अभियान के अंतर्गत कसडोल…
Read MoreCG Assembly Masoon Session 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन, अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में होगी चर्चा
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 20 जुलाई, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन भी विधानसभा में हंगामे के आसार रहेंगे।आज अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। कैबिनेट मंत्री अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे। रेणु जोगी और इंदु बंजारे ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाया है। सदन में प्रतिवेदनों की भी प्रस्तुति होगी। बता दें कि विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य विधानसभा में छह हजार इकतीस करोड़ पचहत्तर लाख दो हजार नौ…
Read MoreRaipur : प्रयास अभियान के माध्यम से मिला वृद्ध महिला को मिला न्याय और पुनर्वास
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 19 जुलाई, 2023 छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के कार्यपालक अध्यक्ष एवम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी सर के मार्गदर्शन में जिला रायपुर में प्रयास अभियान चलाया जा रहा है। प्रयास अभियान के माध्यम से आज माननीय अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के मार्गदर्शन में मस्जिद के पास एक वृद्ध महिला को रेस्क्यू किया गया। बातचीत किये जाने पर वृद्ध महिला द्वारा बताया गया कि उसकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है और उसका पति जेल…
Read MoreChhattishgarh : युवकों ने नग्न होकर किया प्रदर्शन, फर्जी SC/ST प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 18 जुलाई, 2023 रायपुर। फर्जी जाति मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के युवाओ ने पूर्ण नग्न (निर्वस्त्र) प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ विधानसभा की तरफ भागे एसटीएससी वर्ग के युवा। प्रदेशभर के 100 से अधिक युवाओं ने विसभा के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी थी। आंदोलन की चेतावनी देने वाले युवाओं को रातभर धरपकड़ कार्य में पुलिस जुटी रही। प्रदर्शन करने वालों को विसभा के पास पुलिस ने रोककर हिरासत में लिया। बता दें कि जब मंत्रियों का काफिला सड़कों…
Read Moreछत्तीसगढ़ को मिला भूमि सम्मान, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित, मुख्यमंत्री बघेल ने दी बधाई
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 18 जुलाई, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया। उसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को…
Read MoreChhattisgarh : संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने खोले पत्ते, सरकार के फैसले को लेकर कही ये बात
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 18 जुलाई, 2023 रायपुर। नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कल सभी संविदाकर्मचारियों ने छत्तीसगढ़िया अंदाज में जेल भरो आंदोलन किया था, जिसमें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अनियमित कर्मचारियों के मंच से ऐलान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में अगर भाजपा जीतकर सरकार बनाती है तो अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। वहीं, अब संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव…
Read MoreBastar Dashahara 2023 : ऐतिहासिक बस्तर दहशरा का आज से शुभारंभ, इस बार 107 दिन का होगा यह पर्व
सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, जगदलपुर, 17 जुलाई, 2023 जगदलपुर। इस वर्ष ऐतिहासिक बस्तर दशहरा का पर्व 75 दिन का नहीं बल्कि 107 दिन का होगा। इस महापर्व का शुभारंभ 17 जुलाई को सुबह 11 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने पाट-जात्रा विधान के साथ होगा। इस पूजा विधान को पूरा करने के लिए शुक्रवार देर शाम को ग्राम बिलोरी के जंगल में साल के पेड़ का चयन कर पूजा-अर्चना कर काटा गया। रथ निर्माण के औजारों के साथ पूजा कर बस्तर दशहरा का शुभारंभ साल की लकड़ी से…
Read MoreChhattisgarhiya Olympic 2023-24 : मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के थीम वीडियो को रिलीज किया, साथ ही युवाओं से भी किया संवाद
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 जुलाई, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का भव्य शुभारंभ आज से हो गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव युवा मितान क्लब में इसका थीम वीडियो को रिलीज किया और युवाओं से संवाद भी किया। सीएम ने कहा कि आप सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम करें, साथ ही शासकीय योजनाओं का प्रचार प्रसार भी करें ताकि अधिकतम लोगों तक इसकी जागरूकता हो और वे इसका लाभ ले सकें। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर यूट्यूबर निपुण वर्मा को कैमरा माइक के लिए दो लाख रुपए की राशि प्रदान…
Read More
