बिलासपुर। बहुत जल्द यात्रियों को बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस, बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस समेत कटनी रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों में यात्रा करने उसलापुर स्टेशन जाना पड़ेगा। रेल प्रशासन इसका प्रपोजल भी तैयार कर रहा है। हालांकि, रेलवे की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। मगर, बिलासपुर रेल मंडल में इसकी सुगबुगाहट शुरू हो गई है। उसलापुर शहर का दूसरा प्रमुख रेलवे स्टेशन है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन को विकसित भी किया जा रहा है। आधे से ज्यादा कार्य हो चुके हैं। बचे कार्य…
Read MoreTag: bilaspur
CG Crime News : बिलासपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, युवक की अंतड़ी आई बाहर, गंभीर हालत में सिम्स रेफर
निर्मला मिश्रा, बिलासपुर बिलासपुर की न्यायधानी में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। कोटा क्षेत्र के 24 कैरेट होटल के पास एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिससे उसकी आंतें बाहर आ गईं। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले कोटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उसे सिम्स (संजय गांधी मेडिकल कॉलेज) रिफर कर दिया गया। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन कोटा पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस…
Read Moreछत्तीसगढ़-रायपुर और बिलासपुर में राहुल गांधी के खिलाफ तीन हुईं एफआईआर, अमेरिका में सिखों पर की थी टिप्पणी
रायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के आरोप में छत्तीसगढ़ में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि राहुल ने हालिया अमेरिका में सिखों पर की गई टिप्पणी को लेकर ये केस दर्ज किए गए। पहला मामला रायपुर के सिविल लाइंस थाने में और दूसरा बिलासपुर के सिविल लाइंस थाने में बृहस्पतिवार को दर्ज किए गए। जबकि एक प्राथमिकी दुर्ग जिले के कोतवाली थाने में शुक्रवार को दर्ज की गई। भाजपा नेताओं की…
Read MoreCG News : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी परिसर में किया ज्ञान पथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण
अजय शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 31 अगस्त, 2024 बिलासुपर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर दौरे पर हैं। बिलासपुर पहुंचने पर विमानतल में दोनों का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु साय और राज्यपाल रमेन डेका ने बिलासपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में ज्ञान पथ, अटल मुक्ताकाशी मंच और अटल सरोवर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विधायकगण उपस्थित रहे।
Read Moreराज्यपाल एवं मुख्यमंत्री आज बिलासपुर दौरे पर, राज्यपाल रतनपुर में महामाया देवी का करेंगे दर्शन
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 31 अगस्त, 2024 रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल डेका सुबह 10.00 बजे राजभवन रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। डेका सुबह 10.35 बजे हेलीपैड से पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के ग्राउंड में पहुंचेंगे। सुबह 10.40 बजे से 10.55 बजे तक अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। सवेरे…
Read MoreChhattisgarh : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी
उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 07 अगस्त, 2024 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद अपने निवास पर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टायगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। मंत्रिपरिषद द्वारा राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक…
Read Moreसीएम विष्णु देव साय के जनदर्शन कार्यक्रम का हुआ आगाज, जनदर्शन में आम जनता से मिले आवेदन होंगे पंजीबद्ध, मुख्यमंत्री स्वंय करेंगे मॉनिटरिंग
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आज आयोजित पहले जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न इलाकों से पहुंचे हजारों लोग साय ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनी और आवेदन लिए जनसामान्य से मिले आवेदनों का तत्परता से निराकरण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 जून, 2024 छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार का पहला जनदर्शन कार्यक्रम आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में आए नागरिकों ने मुख्यमंत्री से…
Read Moreभारतीय रेल क्या छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए नही है ? – पूर्व विधायक शैलेश पांडे
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 27 फरवरी, 2024 कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया- शैलेश कांग्रेस ने ही बिलासपुर को मुनाफ़े का मण्डल और जोन बनाया है- शैलेश आदरणीय मोदी जी छत्तीसगढ़ की करोड़ों जनता के साथ सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है क्या भारतीय रेल छत्तीसगढ़ के लोगो के लिए नही है,क्यों प्रदेश के लोगो के लिए ट्रेन वर्षों से बंद की जा रही है लोगो से ये सुविधा क्यों छीनी जा रही है। कांग्रेस ने ही आज़ादी से लेकर आठ हज़ार से ज़्यादा…
Read MoreChhattisgarh : मीसाबंदियों को फिर से सम्मान निधि दी जाएगी, सीएम साय ने की घोषणा
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 27 फरवरी, 2024 रायपुर। साय सरकार ने ये बड़ा ऐलान किया है कि प्रदेश में जितने भी मीसा बंदी हैं उनको फिर से सम्मान निधि की राशि दी जाएगी। सीएम ने इस ऐलान के साथ ही बड़ी घोषणा भी की है। सीएम ने कहा है कि दूध का व्यापार करने वाले लोगों की मुश्किलों को देखते हुए प्रदेश में मिल्क रूट और चिलिंग प्लांट भी बनाया जाएगा। मिल्क रूट बनने और चिलिंग प्लांट के निर्माण से दूध व्याारियों की बड़ी मुश्किल आसान हो जाएगी। मीसाबंदियों ने…
Read MoreTrain Cancelled : छत्तीसगढ़ से चलने वाली 34 ट्रेनें कैंसिल, 10 मार्च तक रहेंगी प्रभावित, यहां देखिए पूरी लिस्ट
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बिलासपुर, 25 फरवरी, 2024 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली 34 ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। डेवलपमेंट के चलते यह निर्णय लिया गया है। बताया गया है कि, 27 फरवरी से 12 मार्च तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत शहडोल स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-NI (नॉन इंटरलॉकिंग) और NI का कार्य किया जाएगा। इसको लेकर कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ये ट्रेनें रद्द 27 फरवरी 2024 से 10 मार्च 2024 तक बिलासपुर से…
Read Moreमहतारी वंदन योजना : आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, अब तक 69 लाख से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 19 फरवरी, 2024 रायपुर। प्रदेश में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा आवेदन किए जाने का सिलसिला जारी है। महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का सिलसिला बीते 05 फरवरी से अनवरत रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। इस योजना के तहत अब तक 69 लाख 39 हजार 125 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों…
Read MoreCG Budget 2024 : साय सरकार का पहला बजट आज, तीसरे वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट, जानिए क्या रहेगा खास
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 09 फरवरी, 2024 रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज मुख्य बजट पेश करेंगे। कल उन्होंने मीडिया से कहा था कि इस बजट में हम महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों को समर्पित बहुत सारी योजनाएं लेकर आएंगे…छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए हमारे विजन पर भी एक रोडमैप मैं इस बजट में पेश करूंगा। वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार ने माफिया राज चलाकर दिवालियापन के कगार पर ला दिया था, उस चुनौतियों के बीच भी हमारी सरकार ऐतिहासिक बजट पेश करेगी।…
Read Moreबिलासपुर पुलिस के निजात अभियान का जिले में शानदार एक वर्ष पूर्ण होने पर कृषि महाविद्यालय परिसर में उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ गरिमामय कार्यक्रम
उर्वशी मिश्रा, बिलासपुर, 04 फरवरी, 2024 बिलासपुर। अवैध नशे के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यवाही व जागरूकता अभियान ‘निजात’ के बिलासपुर जिले में सफल एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर कृषि महाविद्यालय, कोनी के ऑडिटोरियम में एक गरिमामय कार्यक्रम पुलिस द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने उद्बोधन में कहा नशे करने वाले व्यक्ति को अपने घर के अबोध बच्चों पर हो रहे नुकसान के बारे में सोचना चाहिए। नशा से व्यक्ति ही प्रभावित…
Read MoreRam Mandir Inaugration : 22 जनवरी अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 जनवरी, 2024 रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर विजय दयाराम के द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा सीएस-2 (घघ) और विदेशी मदिरा एफएल-1 (घघ), एफएल-3 (होटल-बार), एफएल-7 (सैनिक कैंटीन) एवं मद्य भंडागार जगदलपुर और भांग-भांगघोटा जगदलपुर को 22 जनवरी सोमवार तथा 26 जनवरी शुक्रवार को पूर्णतः बन्द रखे जाने आदेशित किया गया है। उक्त दोनों…
Read Moreडिप्टी सीएम अरूण साव आज विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित रायपुर और बालोद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 जनवरी, 2024 रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरूण साव आज लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे सवेरे दस बजे रायपुर से सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के लोरमी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे दोपहर एक बजे लोरमी से रायपुर जिले के रींवा के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री साव दोपहर तीन बजे रींवा में साहू समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रींवा से रायपुर…
Read More