Breaking
15 Nov 2026, Sun

तखतपुर में किसान पर शेर ने किया हमला, उपचार के लिए सिम्स किया गया रेफर

तखतपुर

धान की फसल की रखवाली करने खेत गए किसान पर शेर ने हमला कर दिया. शेर के पंजे और दांत से किसान के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है, जिसे उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है. शेर की आमद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट का है, जहां रहने वाला किसान शिव कुमार जायसवाल धान की फसल की रखवाली करने खेत गया था. इस दौरान शेर ने उस पर हमला कर दिया. हमले से बेहोश हुआ किसान होश में आने पर परिजनों को फोन के जरिए शेर के हमले की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें :  एक्ट्रेस-सिंगर सुलक्षणा के निधन पर शोक: सीएम साय बोले – छत्तीसगढ़ की बेटी ने सुरों से बढ़ाया प्रदेश का मान

परिजन घायल को उपचार के लिए तखतपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सिम्स, बिलासपुर रेफर किया गया. पूरे वाकये वन विभाग की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. विभाग को क्षेत्र में शेर की मौजूदगी की भनक तक नहीं है, ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील करना तो दूर की बात है.

ये भी पढ़ें :  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभाला

जानकारों का मानना है कि तखतपुर सर्कल से लगे जंगलों में लगातार हो रही अवैध कटाई की वजह से जंगली जानवर खाने-पीने की तलाश में गांव की ओर रुख कर रहे हैं, जिसकी वजह से इंसानों से उनकी भिड़ंत हो जा रही है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *