Breaking
15 Nov 2026, Sun

होलाष्टक पर क्यों नहीं करते हैं गृह प्रवेश?

होली की शुरूआत होलाष्टक से हो जाती है. होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश या अन्य मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं, जानें इसे ना करने के पीछे क्या वजह है.

साल 2025 में होलाष्टक 7 मार्च से लग जाएगा. होलाष्टक का अर्थ है होली और अष्टक यानि होली के आठ दिन. यह फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से पूर्णिमा तिथि तक होलाष्टक रहता है.

ये भी पढ़ें :  84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए सरोद वादक आशीष खान

वास्तु के अनुसार इस दौरान गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए. होलाष्टक के दौरान 8 ग्रह अशुभ फल देते हैं. इस समय ग्रहों की स्थिति शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं मानी जाती है.

होलाष्टक के दौरान घर बनाना, गृह प्रवेश करना जैसे शुभ कार्य वर्जित है. वास्तु के अनुसार भी इस कार्य को इन दिनों में करना शुभ नहीं माना जाता.

ये भी पढ़ें :  Saif Ali Khan पर हमला करने वाला शरीफुल इस्लाम ने दायर की जमानत याचिका, बोला- मैं निर्दोष हूं

अगर इस दौरान आप गृह प्रवेश करते हैं तो शुभ कार्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है. इसीलिए इस दौरान शुभ काम नहीं करना चाहिए, अन्यथा उनमें बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं.

इसीलिए होलाष्टक के दौरान गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों पर रोक लगाई गई है और वास्तु के अनुसार भी इनको शुभ नहीं माना जाता है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *