केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही देश में सबसे अधिक घरेलू उड़ान सेवाएं होंगी और आने वाले दिनों में 21 हवाई अड्डे भी होंगे।
दरअसल, शनिवार को यहां वृंदावन योजना में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के दौरान उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्डयन- उभरते अवसर पर एक सत्र को संबोधित करते हुए सिंधिया ने यह भी कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश का कायाकल्प किया है।
सिंधिया ने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा की इस भूमि ने हमेशा से भारत को नई राह दिखाई है। भारत के विकास में उत्तर प्रदेश का हमेशा अहम योगदान रहा है और यह आगे भी बरकरार रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का कायाकल्प हो चुका है।
सिंधिया ने उत्तर प्रदेश को निवेश के लिए सबसे अनुकूल स्थान बताया। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 6 साल में यूपी में जिस तरह से कार्य हुआ, वह सभी को चौका रहा है। रोड कनेक्टिविटी की बात हो या सिविल एविएशन की, यूपी ने हर क्षेत्र में ऊंची छलांग लगाई है। ज्योतिरादित्य ने कहा कि जिस प्रदेश में कभी मात्र 2 एयरपोर्ट हुआ करते थे, वहां आज 9 हवाई अड्डे चालू हैं।
सिंधिया ने कहा कि 10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं और 2 एयरपोर्ट के लिए जमीन देखने का काम शुरू हो गया है। इस तरह उत्तर प्रदेश सिविल एविएशन के सेक्टर में निवेश के लिए सर्वाधिक पसंदीदा स्थल है। राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिविल एविएशन का क्षेत्र असीम संभावनाओं वाला है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com