Breaking
25 Nov 2026, Wed

नेहा शर्मा, रायपुर, 05 मार्च, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यकाल कक्ष में विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में दंतेश्वरी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मंड़ई के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कमेटी के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें :  उमर खालिद और शरजील इमाम दिल्ली दंगों के मास्टरमाइंड! अदालत में पुलिस का बड़ा दावा

इस अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर के सहायक पुजारी परमेश्वर नाथ जिया, सदस् हरि डेगल, चालकी भरत कश्यप और गजलु पोड़ियाम भी उपस्थित थे।

डेगल ने बताया कि बसन्त पंचमी से शुरु होने वाले इस फाल्गुन मंड़ई में शामिल होने ओडिसा, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों से लगभग 800 देवी-देवताओं का आगमन होता है। फागुन मास के अंतिम दस दिनों में आयोजित आदिवासी समाज की पारम्परिक देवभक्ति, आदिवासी संस्कृति और लोक नृत्यों का यह उत्सव अपने चरम पर होता है। आदिवासी लोक संस्कृति, परम्पराओं एवँ मान्यताओं को जीवित रखने के लिए राजा पुरुषोत्तम देव ने फागुन मंडई की शुरुआत की थी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *