Breaking
29 Nov 2026, Sun

बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस पार्टी की मशाल रैली के दौरान राहुल गांधी के जिंदाबाद के लगे नारे और मंच टूटा, बाल-बाल बचे पीसीसी अध्यक्ष 

उपेंद्र त्रिपाठी, न्यूज़ राइटर, बिलासपुर 2 अप्रैल 2023।

 

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने और बंगला खाली करने के बाद उबली देश की राजनीति में कांग्रेस इसका जमकर विरोध कर रही है। इस विरोध की रणनीति के तहत मशाल रैली और जनसत्याग्रह किया जा रहा है। इसी विरोध के तहत बिलासपुर में रविवार को कांग्रेसियों ने लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च किया।

 

इसी कड़ी में गांधी चौक से निकली मशाल रैली शहर के मुख्य मार्ग से गुजरी और देवकीनंदन चौक पहुंची। कांग्रेस की मशाल रैली समापन कार्यक्रम के दौरान देवकीनंदन चौक में भारी भीड़ जुट गई, बीजेपी और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे बाजी शुरू हुई। वहीं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के मंच में होने पर उत्साही कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में मंच पर चढ़ने की होड़ में लग गए।

ये भी पढ़ें :  VHP ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भेजा कानूनी नोटिस, बजरंग दल को बदनाम करने का लगाया आरोप, मांगा 100 करोड़ का हर्जाना

 

 

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : राजधानी के गुढ़ियारी इलाके के ट्रांसफार्मर गोदाम में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, आसपास के लोग खाली कर रहे घर

इस विरोध कार्यक्रम में नेतृत्व जैसी कोई चीज नजर नहीं आई। इसी बीच मंच में अव्यवस्था के कारण बड़ी संख्या में कांग्रेसी उमड़े और मंच पर चढ़ गए। क्षमता से अधिक वजन से भरभरा कर कार्यक्रम का मंच गिर गया।

 

इस दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडे, विधायक शैलेष पांडे , अभय नारायण राय राजेंद्र शुक्ला सहित कई कांग्रेसी नेता मंच पर थे। इस बीच मंच भरभरा कर जमींदोज हो गया और जिला अध्यक्ष विधायक सहित कई कांग्रेसियों को चोट आई है, वहीं मोहन मरकाम बाल-बाल बचे है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *