Breaking
12 Nov 2026, Thu

Ambikapur News : मछली मार कर तालाब पार कर रहे पिता-पुत्री की डूबने से मौत, गांव में शोक का माहौल….

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, अंबिकापुर, 14 अप्रैल, 2023

अंबिकापुर। उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरहाडीह में तालाब में डूबने से पिता-पुत्री की मौत हो गई।मछली मार कर पिता रामू राम(45), छह साल की बेटी को कंधे में लेकर तालाब को पार कर रहा था। कीचड़ में फंस जाने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया फिर उसकी बेटी भी डूब गई।

घटना का दुखद पहलू यह है कि इस घटना के दौरान मृतक का एक पुत्र और एक बेटी तालाब के किनारे-किनारे वापस घर लौट रहे थे। उन्हीं के सामने पिता और बहन डूब गए। शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ अंबिकापुर की टीम ने पिता-पुत्री के शव को बाहर निकाल लिया है।

ये भी पढ़ें :  CG के जंगलों में प्लास्टिक फेंकना पड़ेगा भारी, पकड़े गए तो लगेगा जुर्माना

प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर के ग्राम जरहाडीह निवासी रामू राम का घर खालमुड़ा नामक तालाब के पास ही है। गुरुवार की दोपहर वह तीन बच्चों को साथ लेकर मछली पकड़ने तालाब में गया था। लगभग आधा से एक किलो मछली पकड़ने के बाद वह घर लौटने लगा।
एक पुत्र और पुत्री को तालाब के किनारे-किनारे घूम कर घर जाने बोला। खुद छह साल की बेटी कांसी को कंधे में लेकर तालाब के उस हिस्से को पार कर घर जाने निकला जिधर से लोग आना-जाना करते हैं। बताया जा रहा है कि तालाब के बीच में पहुंचने के बाद उसका पैर कीचड़ में फंस गया।

ये भी पढ़ें :  Cyclone Mocha : छत्तीसगढ़ में होगा तुफान चक्रवात मोका का प्रभाव, अगले पांच दिनों के लिए अलर्ट जारी, मौसम पर पढ़ें IMD की एडवाइजरी

बाहर बच्चों से वह बोलता रहा कि आगे नहीं बढ़ पा रहा है। कंधे पर बेटी भी चिल्लाने लगी, लेकिन आसपास कोई नहीं था जो उसकी मदद कर पाता। दो छोटे बच्चों के आंखों के सामने ही रामू राम डूब गया। उसकी बेटी भी गहरे पानी में समा गई। सूचना पर उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह के साथ पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
ग्रामीणों के सहयोग से पिता-पुत्री को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। शाम को एसडीआरएफ की टीम भी अंबिकापुर से पहुंची।रात को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू आपरेशन बंद कर दिया गया था। सुबह से फिर खोजबीन आरंभ की गई। आधे घण्टे के बाद दोनों के शव को बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें :  नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपालरामेन डेका ने किया शुभारंभ

बताया गया कि मृतक के पांच बच्चे थे जिसमें से एक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी पहले ही घर छोड़ कर जा चुकी है। बड़ा बेटा एक ईंट भट्ठे में काम करता था। वह भी नाबालिग है। उसे वापस बुला लिया गया है। पिता की मौत और मां के घर छोड़कर चले जाने से चार बच्चों पर गहरा आघात लगा है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *