Breaking
12 Nov 2026, Thu

बलरामपुर के वनांचल क्षेत्रों में आमदनी का जरिया बना महुआ, सुबह से महुआ बीनने में जुट रहे गांव के लोग….

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 14 अप्रैल, 2023

बलरामपुर। रामानुजगंज के वनांचल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग इन दिनों सुबह से ही अपने पूरे परिवार के साथ महुआ बीनने निकल जाते हैं। बच्चे बुढ़े महिलाएं युवा सभी मिलकर महुआ बीनते हैं। गांव में महुआ जीविकोपार्जन का प्रमुख जरिया है ग्रामीण क्षेत्रों में लोग महुआ को बेचकर अपनी घर की छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करते हैं। इस तरह महुआ ने वनांचल क्षेत्रों में लोगों के चेहरों पर खुशी बिखेर दी है। हालांकि मार्च महीने में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण महुआ के पैदावार पर असर पड़ा है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh News: युवा दिवस पर CM बघेल की बड़ी घोषणा, शीघ्र शुरू होगी SI भर्ती प्रक्रिया

आमदनी का जरिया बना महुआ

जिले के वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए महुआ इन दिनों आमदनी का जरिया बना हुआ है। महुआ को बेचकर अपनी जरूरत के सामान खरीदते हैं। सुबह महुआ बीनने के बाद अपने घरों में ले जाकर सुखाते हैं सुखने के बाद बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं आमदनी का अतिरिक्त जरिया बन गया है।

ये भी पढ़ें :  कोंडागांव में तेज रफ्तार बस का ब्रेक फेल, एक की मौत, तीन लोग घायल

पूरा परिवार मिलकर बीनते हैं महुआ

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी मिलकर महुआ बीनने का काम करते हैं। सुबह से ही टोकरी लेकर जंगल की तरफ महुआ बीनने निकल पड़ते हैं और दोपहर तक महुआ बीनते हैं। इन दिनों ज्यादा महुआ बीनने की होड़ ग्रामीणों के बीच लगी रहती है। यहां के जंगलों में महुआ प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

मार्च-अप्रैल में गिरता है महुआ

ये भी पढ़ें :  हमास का बड़ा फैसला: हथियार छोड़ने को तैयार, अब इज़रायल की शर्तों पर टिकी निगाहें

जिले के वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ का पेड़ बहुतायत में पाए जाते हैं। मार्च-अप्रैल के महीने में जमकर महुआ गिरता है महुआ बीनने में जुट जाते हैं। हालांकि मार्च महीने में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि होने की वजह से महुआ के पैदावार पर असर पड़ा है। यहां के श्रमिक बाहर काम करने जाते हैं वह भी महुआ के सीजन में वापस गांव लौट आते हैं और महुआ बीनते हैं।

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *