Breaking
27 Nov 2026, Fri

 

भुवनेश्वर दुबे, न्यूज राइटर, जगदलपुर, 16 अप्रैल, 2023

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा जगदलपुर में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बस्तर सांसद दीपक बैज और हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने शनिवार को जगदलपुर में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामोद्योग मंत्री गुुरू रूद्रकुमार के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रदेश के हस्तशिल्पियों को उनके द्वारा निर्मित सामग्री के विक्रय हेतु बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में बोर्ड द्वारा हस्तशिल्प एवं हाथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन जगदलपुर के मैथोडिस्ट मैदान लाल चर्च के सामने कलेक्टर कार्यालय के पास किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : 16 जून से खुलेंगे स्कूल, इस साल एक महीने तक मनाया जाएगा शाला प्रवेश उत्सव

यह दस दिवसीय प्रदर्शनी 15 से 24 अप्रैल तक चलेगी। इस प्रदर्शनी में हस्तशिल्पियों, बुनकरों एवं माटीशिल्पियों द्वारा 80 स्टॉलों के माध्यम से उनके द्वारा उत्पादित सामग्री और वस्त्रों की भव्य प्रदर्शनी-सह-विक्रय किया गया है। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के विश्व प्रसिद्ध ढोकरा शिल्प, लौह शिल्प, काष्ठ शिल्प, गोदना शिल्प, शीसल शिल्प, कालीन, छिंद कांसा एवं कौड़ी शिल्प के साथ-साथ कोसा साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल का विशाल संग्रह एवं विभिन्न शिल्प सामग्रियों का विक्रय हेतु उपलब्ध है। यह प्रदर्शनी आम लोगों के लिए सुबह 11 बजे से  रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पीएम मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्यपालकों को पिकअप वाहन की सौंपी चाबी

इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर हस्तशिल्पियों, कारीगरों और बुनकरों को बधाई और शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाया।

इस मौके पर इंद्रावती बेसिन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, सभापति नगर निगम जगदलपुर कविता साहू और स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *