Breaking
16 Nov 2026, Mon

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 20 मई, 2023

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुजरात ने अनेक विभूतियों को जन्म दिया है। जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर प्रसिद्ध हुए। दो महापुरुष को सब जानते हैं। एक महात्मा गांधी और दूसरा सरदार वल्लभ भाई पटेल। भक्ति आंदोलन में बड़े-बड़े संत और समाज सुधारक हुए, लेकिन अभी वर्तमान समय में गुजरात में चार महापुरुष हैं, दो बेचने वाले और दो खरीदने वाले।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि उन्होंने रामायण महोत्सव के लिए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है, इनमें सभी पार्टियों के लोग हैं। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। इसके पहले आदिवासी नृत्य महोत्सव किए। इसकी लोकप्रियता बढ़ी है। अब रामायण उत्सव को भी राष्ट्रीय स्तर पर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  इस्राइल और हमास के बीच दूसरे चरण के युद्धविराम समझौते पर शुरू होगी बातचीत, प्रतिनिधिमंडल भेजेगा कतर

रमन ने किया बेरोजगारों का अपमा न: सीएम

मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के उस ट्वीट पर तंज कसा जिसमें उन्होंने लिखा है कि एमटेक-एमबीबीएस वाले भी बेरोजगारी भत्ता ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमन सिंह ने बड़े ही अपमानित ढंग से ये बातें लिखी है।

उन्होंने प्रश्न उठाया कि रमन सिंह 15 साल से तो लूटे हैं लेकिन विधायक का वेतन भत्ता लेना बंद कर दिए हैं क्या ? , दुनियाभर का पैसा इकट्ठा करके रख लिए हैं। अपने नाम से, अपने बेटे के नाम से। रमन सिंह अभी भी हवा में हैं। गरीब के बच्चे डाक्टर-इंजीनियर नहीं बन सकते हैं ?, ऐसे परिवार के लोग नहीं हैं जो कि लोन लेकर पढ़ाई किए हैं?, बहुत सारे लोग हैं। गरीब का बच्चा इंजीनियर नहीं बन सकता, डाक्टर नहीं बन सकता है, ये उस मानसिकता के लोग हैं।

ये भी पढ़ें :  श्री सीमेंट परियोजना पर बवाल: 200+ ट्रैक्टरों के साथ SDM ऑफिस पहुंचे हजारों ग्रामीण, जनसुनवाई रद्द की मांग तेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के अंदरखाने में बहुत गड़बड़ चल रहा है। कोई एक-दूसरे को नेता मानने को तैयार नहीं है। चाहे डा. रमन सिंह हो, बृजमोहन अग्रवाल हों या फिर अरुण साव हों। पहले पुरंदेश्वरी चली गईं, फिर अजय जामवाल आए और अब ओम माथुर हैं। मैंने सोचा था कि माथुर साहब के समय ठीक-ठाक चलेगा।

ये भी पढ़ें :  पहली तारीख को ही दे देंगे महतारी वंदन योजना की राशि:विष्णु देव साय,शराब के एक काउंटर का पैसा कांग्रेस सरकार और दूसरे काउंटर का पैसा सोनिया-राहुल को जाता था

भाजपा कार्यक्रम को आयोजित करके भूलने पर सीएम ने कहा कि पैकरा और अरुण साव में कोई अंतर नहीं है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कहा है कि अरुण साव सभी कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में रहेंगे। इससे मालूम चलता है कि भाजपा के अंदर खाने में बहुत गड़बड़ चल रहा है। जंतर-मंतर पर बैठे लोगों पर कहा कि भाजपा के लिए और देश की जनता के लिए कानून अलग है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *