Breaking
20 Nov 2026, Fri

बड़ी ख़बर : किसान चौपाल का हुआ आयोजन…BJP नेता बोले-‘भूपेश बघेल ने किसान हितैषी बनकर उन्हें ठगने का काम किया है, वे किसान हितैषी नहीं हैं’

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 जुलाई, 2023

 

छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधानसभा के मोहरेंगा गांव में भाजपा के किसान मोर्चा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल में अपने संबोधन में गणेश शंकर मिश्रा द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुरूपिया बताया गया।


उन्होंने कहा कि एक तरफ तो CM बघेल स्वयं को छत्तीसगढ़ी बताते हैं, दूसरी तरफ किसानों को मिट्टी कंकड़ युक्त वर्मी कंपोस्ट जबरन 10 रुपये प्रति किलो में खरीदी हेतु मजबूर कर रही है। उन्होंने बताया कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से किसानों को सिंचाई में असुविधा हो रही है, राशन कटौती सर्वविदित है।

ये भी पढ़ें :  नोबेल पुरस्कारों की घोषणा नजदीक: डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें और नॉर्वे से ताज़ा खबरें

गणेश शंकर मिश्रा ने किसानों को बताया किया कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान हितैषी बनकर उन्हें ठगने का काम किया है, जबकि वे किसान हितैषी नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 2 वर्षों का बोनस तो नहीं दिया है, बल्कि 10 रुपये किलो में वर्मी कंपोस्ट खरीदने किसानों को मजबूर जरूर किया है।

मिश्रा ने बताया कि रुस-यूक्रेन युद्ध होने के कारण DAP, यूरिया आदि खाद की कीमतों में वृद्धि होने के बावजूद किसानों को कम दर पर देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है तथा 70 हजार करोड़ यूरिया के लिए तथा 38 हजार करोड़ DAP हेतु सब्सिडी केंद्र सरकार ने दी है। इसके साथ ही जो कर्ज 14% ब्याज पर मिलता था, उसे भाजपा ने 0% पर दिया है, 4.5 लाख पम्प कनेक्शन देने का काम बीजेपी ने 15 सालो में किया है, जबकि भूपेश बघेल ने लोगों को ठगने का काम किया है।

ये भी पढ़ें :  “परीक्षा पे चर्चा 2026” में छत्तीसगढ़ की उपलब्धि, पालकों की भागीदारी में रहा प्रथम

उन्होंने दावा किया कि समर्थन मूल्य की 80% राशि केंद्र की होने के बाद भी राज्य सरकार किसानों की झूठी वाहवाही लेने का प्रचार कर रही है।

इस चौपाल में BJP किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू, लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश शंकर मिश्रा (रिटायर्ड आईएएस), डाक्टर गुलाब टिकरीहा, चंद्रकांति वर्मा, अंजय शुक्ला, जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष टंकराम वर्मा, खरोरा के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, कृष्ण कुमार वर्मा, भरत सोनी, अशोक सिन्हा, अनिल नायक, मोहरंगा के सरपंच सरजू साहू, राम खिलावन शर्मा, राजकुमार ठाकुर छगन यादव आदि उपस्थित थे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *