Breaking
16 Nov 2026, Mon

National Sports Day 2023 : पीएम मोदी ने दी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, जानिए क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

 

 

राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 29 अगस्त, 2023

मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए देश भर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है।
देश भर में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। युवाओं और बच्चों में खेल प्रति रुझान बढ़ाने और रुचि पैदा करने के उद्देश्य से ही आज का दिन मनाया जाता है। 29 अगस्त यानि राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बड़े खेल सितारों ने भी सभी को इस दिन की शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें :  तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड को लेकर चर्चा, हाथ लगा 454 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, 1 साल में पैसा किया डबल

खेल दिवस के मौके पर सभी खिलाड़ियों और लोगों को शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं। भारत को राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर गर्व है। मैं मेजर ध्यानचंद को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजली अर्पिक करता हूं।”

इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि “हमारे देश में खेलों से अधिक एकजुट करने वाली कोई चीज नहीं है। आज महान मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं।”

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोचिंग संस्थानों के लिए समान सुरक्षा उपायों की मांग की, समिति को 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश

 

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 29 अगस्त, 2012 से की गई थी। प्रयागराज में जन्मे मेजर ध्यानचंद के पास हॉकी से गेंद को कंट्रोल करने की गजब की काबीलियत थी। खेल में उनके लाजवाब प्रदर्शन के कारण ही उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। ध्यानचंद के टीम में रहते ही भारत ने 1928, 1932 और 1936 ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली के तुर्कमान गेट में बवाल, मस्जिद के पास पत्थरबाज़ी के बाद 10 लोग हिरासत में

इस दिन को मनाने का उद्देश्य यही है कि सभी को खेलों के प्रति जागरुक किया जा सके। ताकि आने वाली पीढ़ी मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेलों में अच्छा करें।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *