बिग ब्रेकिंग : मलकीत सिंह गैंदु को मिली बड़ी जिम्मेदारी…PCC में संगठन एवं प्रशासनिक दोनों के बने प्रभारी महामंत्री….साढ़े पांच बजे सम्हालेंगे पदभार

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 29 अगस्त 2023

 

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के भीतर संगठन में बड़े बदलाव का दौर जारी है। इसी कड़ी में बस्तर के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैंदु को कांग्रेस पार्टी में संगठन और प्रशासनिक महामंत्री का जिम्मा मिला है। मलकीत सिंह गैंदु दो आज शाम 5:30 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें :  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को 'प्रेसिडेंट कलर' प्रदान किया

 

पार्टी ने कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन एवं प्रशासनिक दोनों का प्रभार दे दिया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने जारी की है।

 

अपनी इस नियुक्ति के लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का आभार व्यक्त किया है। गैंदु आज शाम साढ़े पांच बजे पदभार ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें :  ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के जल्द ही बहुमत में होंगे मुसलमान वाले बयान को लेकर बबाल

 

 

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment