Breaking
16 Nov 2026, Mon

Chhattisgarh : आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात, सरकार ने बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र, जानिए कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 16 सितंबर, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं 62 नहीं 65 वर्ष में सेवानिवृत्त होंगी। साथ ही भर्ती के लिए अनुभव को 10 से घटाकर 5 वर्ष कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं से पदपूर्ति को 25 प्रतिशत को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  परमाणु शर्तों पर अड़ी अमेरिका-ईरान जंग, 21 घंटे की वार्ता फेल; वेंस बीच में छोड़कर लौटे

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2023-24 बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। जारी आदेश के अनुपालन में एक अप्रैल 2023 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है।

वेतन भी बढ़ाया गया था

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक मानदेय की राशि 6,500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए दी जा रही है। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3,250 रूपए से बढ़ाकर पांच हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4,500 रूपए से बढ़ाकर 7,500 रूपए प्रति माह कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें :  AAP में बड़ा राजनीतिक झटका, राज्यसभा में संख्या घटने से बदला सियासी गणित

एकमुश्त राशि का भी प्रावधान

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि और सेवानिवृत्ति पर एक मुश्त भुगतान का प्रावधान है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए वर्तमान में 50 हजार रूपये प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह सेवानिवृित्त पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 50 हजार रूपये तथा सहायिकाओं को 25 हजार रूपये भुगतान का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट तैयारियां: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

राज्य में इसी साल होने हैं विधानसभा चुनाव
बता दें कि मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार के इस फैसले को अहम माना जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया था। सरकार के इस फैसले को चुनाव से पहले बड़ा फैसला माना जा रहा है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *