Breaking
28 Nov 2026, Sat

2156 करोड़ रुपए की ‘अवतार 3’ का खलनायक आया सामने , Varang का पोस्टर हुआ रिलीज

लॉस एंजिल्स

फिल्म प्रोड्यूसर जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड मूवी 'अवतार: फायर एंड ऐश' में पैंडोरा की आगे की कहानी देखने के लिए तैयार हो जाइये। 'अवतार 3' से फिल्म के विलेन 'वारांग' की पहली झलक दिखा दी गई है। मेकर्स ने ये भी ऐलान कर दिया है कि इसका ट्रेलर कब रिलीज होगा। इसका बजट 25 crores USD यानी 21,56,28,58,750 भारतीय रुपये बताया जा रहा है।

'अवतार' फ्रैंचाइजी का नया चैप्टर इसी साल रिलीज होगा। ये 19 दिसंबर 2025 को ग्लोबली रिलीज होगी। मेकर्स ने तीसरे पार्ट की पहली झलक शेयर कर दी है, जिसने फैंस की धड़कनों को बढ़ा दिया है। पहले पोस्टर में विलेन वारांग का चेहरा है। ये किरदार ऊना चैपलिन निभा रहे हैं। वारांग को मंगक्वान कबीले या ऐश पीपल की नेता कहा जा रहा है। नावी वॉलकैनो (ज्वालामुखी) के पास फायरी एरिया में रहते हैं, जो पैंडोरा के वातावरण में एक नया आयाम जोड़ती है। वारांग का किरदार कहानी में एक अनोखी मुश्किलें लाने के लिए तैयार है।
'अवतार 3' का पहला पोस्टर

ये भी पढ़ें :  12 नवंबर 2025 का राशिफल: मकर राशि के लिए शुभ दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

'अवतार 3' का ट्रेलर कब आएगा?
मेकर्स ने पहले पोस्टर के साथ ही ये भी बता दिया है कि फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा। उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अवतार: फायर एंड ऐश में वारांग से मिलिए। इस वीकेंड थिएटर्स में स्पेशली 'द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स' के साथ ट्रेलर देखने वाले पहले लोगों में शामिल हों।' बता दें कि 25 जुलाई 2025 को ट्रेलर इस फिल्म की रिलीज के साथ लॉन्च होगा।

ये भी पढ़ें :  रामानंद सागर के पोते लाएंगे श्रीमद्भागवतम् की भव्य कहानी, जारी हुआ पहला टीजर पोस्टर

यहां दिखाया गया ट्रेलर, ये है कहानी
रिपोर्ट के अनुसार, 'अवतार 3' का ट्रेलर हाल ही में डिज्नी के लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क ऑफिस में दिखाया गया। इसमें विलेन वारांग को लाल और काले रंग की हेडड्रेस पहने दिखाया गया है। वो जेक और नेयतिरी की बेटी किरी को बंधक बना लेती है और कहती है, 'तुम्हारी देवी का यहां कोई प्रभुत्व नहीं है।'

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *