Breaking
19 Nov 2026, Thu

केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में बैठक, CM भूपेश बघेल और PCC चीफ दीपक बैज होंगे शामिल, 40 प्रत्याशियों के नामों की हो सकती है घोषणा

रविश अग्रवाल,न्यूज़ राईटर,रायपुर,दिनाँक 17अक्टूबर2023

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज शाम को जारी हो सकती है । आज सुबह कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी । बैठक के बाद कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है ।

पार्टी सूत्रों की मानें तो हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को कांग्रेस जगह दे सकती है। आज केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर ठंड बढ़ने के आसार

जो फार्म में हैं उनका टिकट तय: सिंहदेव

दिल्ली रवाना होने के पहले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी फॉर्म में हैं उनका टिकट तय है । वर्तमान में 30 सीटों की घोषणा में आठ सीटें बदली हैं,  बची 60 सीटों में भी कुछ परिवर्तन हो सकता है । सभी के कार्यों का लेखा-जोखा देखा जाएगा ।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा की नहर में बच्चों को बहता देख मां ने लगाई छलांग, शव बरामद और बच्चों की तलाश

कांग्रेस की पहली सूची में थे 30 नाम

बता दें कि कांग्रेस की पहली सूची 15 अक्टूबर को जारी हुई थी, जिसमें 30 प्रत्याशियों के नाम थे । पहली सूची में कांग्रेस ने अपने सभी मंत्रियों को टिकट दिया है । इसके साथ ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज को भी मैदान में उतारा है । ऐसा माना जा रहा कि मंगलवार को कांग्रेस सीईसी की बैठक में बाकी बचे हुए सभी 60 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है ।

ये भी पढ़ें :  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *