Breaking
19 Nov 2026, Thu

CG Assembly Elections : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर आज नई दिल्ली में बैठक, सीएम बघेल, उपमुख्यमंत्री सिहदेव सहित ये दिग्गज हुए रवाना

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 17 अक्टूबर, 2023

 

कांग्रेस की दूसरी सूची पर सस्पेंस शीघ्र खत्म होने वाला है। 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा होगी। बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को नई दिल्ली रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक दूसरी सूची में भी कई विधायकों का टिकट खतरे में पड़ सकता है, वहीं नए चेहरों को मौका दिया जाएगा।

पार्टी सूत्रों की मानें तो हारी हुई सीटों पर नए प्रत्याशियों को कांग्रेस जगह दे सकती है। मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज हिस्सा लेंगे। दिल्ली में 17 अक्टूबर को कांग्रेस सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की उपसमिति की बैठक होगी।

ये भी पढ़ें :  विधानसभा में छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी सुरक्षा विधेयक-2023 पारित, पत्रकार साथियों के लिए अविस्मरणीय : CM बघेल

इस बैठक में कांग्रेस की दूसरी सूची के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस की दूसरी सूची 18 से 20 अक्टूबर के बीच जारी हो सकती है।

 

जो फार्म में हैं उनका टिकट तय

सिंहदेव दिल्ली रवाना होने के पहले टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जो फार्म में हैं उनका टिकट तय है। वर्तमान में 30 सीटों की घोषणा में आठ सीटें बदली हैं। बची 60 सीटों में भी कुछ परिवर्तन हो सकता है। कार्यों का लेखा-देखा देखा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  कंगाल पाकिस्तान नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा, 11वीं रात LoC की फायरिंग, सेना का मुंहतोड़ जवाब

क्रिकेट की भाषा में चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि हर आदमी एक जैसा नहीं खेलता। क्रिकेट की टीम बनती है तो वह खिलाड़ी 20 साल नहीं खेलता। क्रिकेट की टीम में चयन होता है तो कभी कोई ओपनर है, कभी कोई नंबर तीन है। अभी केएल राहुल चल रहे हैं। टीम की जरूरत के हिसाब से हमेशा बदलाव होता है।

ये भी पढ़ें :  हरियाणा में 10 साल की ऐंटी-इनकम्बैंसी के बाद तीसरी बार सत्ता की रेस में उतरी भाजपा के लिए चुनावी राह आसान नहीं

पहली सूची में इन विधायकों के टिकट कटे
पहली सूची में जिन विधायकों की टिकट कटी उनमें खुज्जी से छन्नी साहू, डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल, अंतागढ़ से अनूप नाग, पंडरिया से ममता चंद्राकर, नवागढ़ से गुरुदयाल बंजारे, कांकेर से शिशुपाल सोरी, चित्रकोट से राजमन बेंजाम, दंतेवाड़ा से देवती कर्मा का नाम शामिल हैं।

राजमन बेंजाम की जगह चित्रकोट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज चुनाव लड़ेंगे,वहीं दंतेवाड़ा से देवती कर्मा के बेटेे छविंद्र कर्मा को मौका मिला है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *