Breaking
21 Nov 2026, Sat

ट्रंप ने चीन पर टैरिफ की समय सीमा 90 दिन बढ़ाई, फिलहाल 30% टैरिफ लागू

वाशिंगटन
 राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को चीन के साथ व्यापार समझौते को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. इससे कम से कम एक बार फिर दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच फिलहाल टकराव टल गया. ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया कि उन्होंने विस्तार के लिए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. समझौते के अन्य सभी तत्व समान रहेंगे. पिछली समय सीमा मंगलवार रात 12:01 बजे समाप्त होने वाली थी.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार (स्थानीय समय) को चीन के टैरिफ की समय सीमा को 90 दिनों के लिए बढ़ाने वाले एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए. सीएनबीसी ने सोमवार को व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि यह निर्णय बीजिंग में मध्य रात्रि की समय सीमा से कुछ घंटे पहले आया. जब पिछले 90-दिवसीय विराम की अवधि समाप्त होने वाली थी. इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने कहा था कि वह चीन के साथ बहुत अच्छे से पेश आ रहे हैं क्योंकि बीजिंग ने कहा कि वह सकारात्मक परिणाम चाहता है.

ये भी पढ़ें :  ईरान नहीं झुकेगा, अमेरिका से शर्तों पर बातचीत, खामनेई करेंगे वक्त और मैदान तय

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव बढ़ने का इतिहास रहा है. जहाँ एक-दूसरे के उत्पादों पर टैरिफ निषेधात्मक स्तर तक पहुंच गए हैं. अप्रैल में अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर 145 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाया, जबकि चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिकी उत्पादों पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया.

हालांकि मई में स्विट्जरलैंड के जिनेवा में एक बैठक के दौरान दोनों देश अस्थायी रूप से टैरिफ कम करने पर सहमत हुए. अमेरिका ने अपने टैरिफ 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत कर दिए. वहीं चीन ने अपने टैरिफ 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिए. लेकिन यह विराम ऐसे समय में आया है जब बातचीत अभी भी जारी है. सोमवार को समय सीमा के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, 'देखते हैं क्या होता है. वे काफी अच्छे से काम कर रहे हैं. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और मेरे साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे हैं.'

ये भी पढ़ें :  ट्रंप की तैयारी: दवाओं पर 200% टैरिफ, अमेरिकियों की सेहत पर खतरा, भारत पर असर

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान की ओर से इस संबंध में वक्तव्य जारी किया गया. इसमें कहा गया कि ट्रंप और जिनपिंग के बीच फोन पर बातचीत हुई. दोनों मिलकर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि चीन को यह भी उम्मीद है कि अमेरिका समानता, सम्मान और पारस्परिक लाभ के आधार पर सकारात्मक परिणामों के लिए प्रयास करेगा.'

ये भी पढ़ें :  30 वर्षीय महिला मस्तिष्क मृत घोषित, गर्भ में पल रहा भ्रूण, 3 महीने बाद लेगा जन्म!, दुनिया में छिड़ गई बहस

जून में प्रमुख आर्थिक अधिकारियों की लंदन में बैठक हुई क्योंकि मतभेद उभरे और अमेरिकी अधिकारियों ने अपने समकक्षों पर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया. रिपोर्ट के अनुसार नीति निर्माताओं ने पिछले महीने स्टॉकहोम में फिर से बैठक की. हालांकि दोनों देश शुल्कों की बहाली को टालने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन अमेरिकी व्यापार दूत जेमिसन ग्रीर ने पिछले महीने कहा था कि इस तरह के किसी भी विस्तार पर अंतिम निर्णय ट्रंप का होगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *