Breaking
25 Nov 2026, Wed

इंडिया-पाकिस्तान मैच: आधे टिकट भी नहीं बिके, क्या फैन्स कर रहे बॉयकॉट या खत्म हुआ क्रेज?

नई दिल्ली 
इंडिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हो और टिकटों के लिए मारामारी ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। हालांकि, अब ये हकीकत बदलने वाली है। पिछले दो-तीन दशक से भले ही इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के टिकट के लिए जबरदस्त क्रेज फैंस के भीतर देखा जाता हो, लेकिन अब ऐसा नहीं है। एशिया कप 2025 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को लीग मैच होना है। दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच है, लेकिन दो दिन पहले तक मैच के 50 फीसदी के करीब टिकट अनसोल्ड हैं। इसके पीछे के कारणों को समझते हैं।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट के इतिहास में शायद पहली बार ऐसा है, जब इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के टिकट मैच से पहले तक उपलब्ध रहने वाले हैं। इंडिया और पाकिस्तान के मैच के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज रहता था, लेकिन एशिया कप 2025 के मैच के दौरान ऐसा शायद देखने को मिलने वाला नहीं है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 50 फीसदी टिकट इस इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच के बिके नहीं हैं। इसका पहला कारण ये हो सकता है कि भारतीय फैंस इस मैच का बॉयकॉट कर रहे हैं और वे बीसीसीआई, भारत सरकार, एशियन क्रिकेट काउंसिल और पूरी क्रिकेट बिरादरी को दिखाना चाहते हैं कि वे इंडिया और पाकिस्तान के बीच किसी भी स्तर पर क्रिकेट देखना पसंद नहीं करेंगे।

ये भी पढ़ें :  राशिफल शुक्रवार 29 नवंबर 2024

ऐसा इसलिए भी हो रहा है, क्योंकि इस साल की शुरुआत में पहलगाम में पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने 26 मासूमों की जान ली थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। आधिकारिक तौर पर युद्ध की घोषणा नहीं थी, लेकिन दोनों छोर से गोला बारी, एयरस्ट्राइक जारी थी। भारत ने बहुत नुकसान पाकिस्तान का किया था। ऑपरेशन सिंदूर ने भी पाकिस्तान को बर्बाद कर दिया था। पाकिस्तान घुटनों पर आ गया था और इन हमलों की रोकने की गुहार लगाई। भारत सरकार मान गई।

ये भी पढ़ें :  एबी डिविलियर्स का मानना ​​है कि ‘बेहतरीन टीम मैन’ विराट कोहली फाइनल में बड़ी भूमिका निभाएंगे

उधर, भारतीय क्रिकेट फैंस इस बात से नाराज थे कि भारत सरकार और बीसीसीआई ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच का बहिष्कार नहीं किया। यही नाराजगी अब टिकट विंडो पर दिख रही है। जिस मैच के लिए ब्लैक में टिकट मिलते थे, उस मैच के लिए टिकट बिक नहीं पा रहे। भारतीय फैंस उस समय बहुत खुश थे, जब रिटायर्ड इंडियन क्रिकेटरों ने लीजेंड्स लीग में पाकिस्तान के खिलाफ लीग मैच और फिर सेमीफाइनल खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर ऐसा नहीं हो रहा।

ये भी पढ़ें :  इंडिया वर्सेस बांग्लादेश पहले टेस्ट के तीसरे दिन के लंच तक बांग्लादेश टीम पहुंची 50 के पार, भारत को नहीं मिली सफलता

दूसरा कारण इसका ये हो सकता है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का क्रेज इस वजह से भी कम हुआ है, क्योंकि पाकिस्तान की टीम अब उस दर्जे की है नहीं। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने पिछले 5 व्हाइट बॉल गेम एकतरफा अंदाज में जीते हैं। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान की टीम भारत को टक्कर नहीं दे पाती। पाकिस्तान के फैंस भी इस बात से नाराज रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी नाराजगी आप हर मैच के बाद देख सकते हैं।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *