Breaking
25 Nov 2026, Wed

बेटी की रसोई’ की संचालिका ज्योति राय को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, डॉ. ई. बी. स्वामी नाथन ने किया सम्मानित

बेटी की रसोई संचालिका श्रीमती ज्योति राय (कलार)को प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय प्रेरक प्रवक्ता डॉ ई बी स्वामी नाथन ब्रह्मा कुमारी मूल्य उपवन अचार पुरा भोपाल द्वारा दिया  गया सम्मान।

 भोपाल
 दिनचर्या पशु पक्षी और मानव सेवा से शुरू होती है यह निरंतर 6 वर्षों से जरूरतमंदों को निशुल्क सेवा प्रदान करती आ आ रही है इनका साथ देते हैं इनके सुपुत्र भोपाल के जाने-माने बिजनेसमैन  नमन राय यह  अपने परिवार बालों का जन्मदिवस, और अपने सहयोगियों का जन्म दिवस पुण्यतिथि ,शादी की सालगिरह, इत्यादि, वृक्षारोपण के साथ  सेवा भारती के कुष्ठ आश्रम, दिव्यांग आश्रम कैंसर अस्पताल मे मनाती आई है   कुछ वर्षों पहले माउंट आबू से लौटते समय इन्होंने कचरे में से एक सज्जन को भोजन उठा कर खाते देखा तब से इनके मन में आया कि क्यों ना हम ऐसे जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था करे जहां प्रशासन भी नहीं  पहुंच पाता इस सेवा के लिए इन्होंने कदम आगे बढ़ा दिए शिव बाबा की कृपा से भोपाल के आसपास भी यह  कार्य निरंतर चल रहा है.

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर किया नमन, लोकतंत्र में योगदान को किया याद

इन्हें अभी कोई सरकारी सुविधा नहीं मिल  रही है  यह अपने परिवार दोस्तों के सहयोग से यह कार्य कर रही हैं इनका मुख्य उद्देश्य है  गो माता की सेवा और हर उस पीडि़त मानव की सेवा करना  क्योंकि सेवा में किसी से अपेक्षा नहीं की जाती  निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सच्ची सेवा कहलाती है  इनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें और भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है  इनको दिल्ली से राष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त  हुआ है इस कामयाबी का श्रेय यह  अपने सभी साथियों को देती है  जिन्होंने इनका आज तक साथ दिया कई कठिनाइयों का सामना  करने के बाद भी इन्होंने अपने कदम पीछे नहीं किए और अपने आप को भाग्यशाली समझती  है कि यह सेवा कार्य के लिए  ईश्वर ने  मुझे चुना.

ये भी पढ़ें :  थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने चोरी गई मोटर सायकल बरामद कर न्यायालय आदेश पर वाहन मालिक को सौंपी

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *