Breaking
16 Nov 2026, Mon

ट्रंप के साथी अब नरम पड़े, भारत के साथ डील को बताया जरूरी

वाशिंगटन 
भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाने के बाद अब अमेरिका का कहना है कि वह भारत के साथ डील करके इसका हल निकालना चाहता है। अमेरिकी वित्त मंत्री हावर्ड लटनिक ने कहा कि हमें भारत समेत कई देशों के साथ समझौता करना है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि भारत को हमसे माफी मांगनी पड़ेगी। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि भारत और ब्राजील को अमेरिका को सही प्रतिक्रिया देनी चाहिए और अपने बाजार को खोल दना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को ऐसी कोई नीति नहीं बनानी चाहिए जिससे कि अमेरिका को नुकसान हो।उन्होंने कहा, हमें कई देशों से बात करके हल निकालना है। इनमें भारत, ब्राजील और स्विट्जरलैंड जैसे देश हैं।

ये भी पढ़ें :  स्विटजरलैंड में 1 जनवरी से बुर्के पर बैन लग जाएगा, कानून की मुखालफत करने पर 1000 स्विस फ्रैंक का जुर्माना

लटनिक ने दावा किया था कि एक या दो महीने में ही भारत बात करने के लिए टेबल पर आ जाएगा और उसे माफी मांगनी पड़ेगी। हालांकि भारत ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है और अमेरिका की धमकियों को नजरअंदाज कर विकल्प तलाशने में जुटा है। यह अमेरिका के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लटनिक ने कहा था कि अमेरिका की नीतियां मोदी सरकार को अमेरिका के साथ डील करने को मजबूर कर देंगी।

ये भी पढ़ें :  होर्मुज स्ट्रेट पर नई 'जंग': क्या जहाजों से वसूली करेगा ईरान? EU और अरब मुल्कों का विरोध

लटनिक ने कहा था कि भारत रूस से तेल खरीद रहा है और यह बहत ही हास्यास्पद है। उन्होंने कहा था कि भारत को ही फैसला करना होगा कि वह अमेरिका की ओर है या रूस की ओर। उन्होंने कहा था कि अमेरिका की कंज्यूमर मार्केट बहुत बड़ी है। ऐसे में सबको ही उनको ग्राहकों के पास लौटना ही पड़ेगा और ग्राहक हमेशा सही होता है।

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80 वें सत्र से इतर शुक्रवार को भारत की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने व्यापार-प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों के प्रसार पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चाहे ये प्रतिबंध टैरिफ और गैर-टैरिफ उपायों में अंधाधुंध वृद्धि के रूप में हों, या संरक्षणवाद के रूप में, विशेष रूप से दबाव के साधन के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले उपायों के रूप में इनसे वैश्विक व्यापार में कमी, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बाधा और अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक एवं व्यापारिक गतिविधियों में अनिश्चितता पैदा होने का खतरा पैदा होता है।

ये भी पढ़ें :  Raipur Crime : शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, कलर्स मॉल में खड़ी दो पहिया वाहन को सरेराह चोरी करते चोर... सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *