Breaking
16 Nov 2026, Mon

फिल्म 120 बहादुर का मोशन पोस्टर रिलीज

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर की आने पाली फिल्म 120 बहादुर का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 120 बहादुर के मेकर्स ने एक जबरदस्त मोशन पोस्टर रिलीज़ किया है, जिसमें फरहान अख्तर चार्ली कंपनी के वीर सैनिकों के साथ नज़र आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ यह भी ऐलान किया गया है कि टीजर 2 आज दोपहर तीन बजे रिलीज होगा। आज के दिन इसे खास तौर पर रिलीज करने की वजह यह भी है कि आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर की जयंती भी है।

ये भी पढ़ें :  सोनी सब के कलाकारों ने पृथ्वी दिवस को मनाने के संकल्प साझा किये

यह दिन खास महत्व रखता है, क्योंकि टीज़र एक श्रद्धांजलि है अमर देशभक्ति गीत "ए मेरे वतन के लोगों" पर, जो उन भारतीय सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में, जिसे रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई भी कहा जाता है, शहादत दी थी। इसी जंग पर आधारित है 120 बहादुर, जो उनके जज़्बे, हिम्मत और बलिदान की कहानी बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है।यह गीत मशहूर कवि कवि प्रदीप ने लिखा था जबकि इसका संगीत सी. रामचंद्र ने दिया था। इसे सबसे पहले साल 1963 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने गाया था। आज भी, इतने सालों बाद, यह गीत लोगों के दिलों को छू लेता है और देशभक्ति की भावना जगाता है।

ये भी पढ़ें :  कौशल्या माता मंदिर, जहाँ श्रीराम विराजे है अपनी माँ की गोद में....

लद्दाख में फ़िल्माई गई और सच्ची घटनाओं से प्रेरित फ़िल्म '120 बहादुर' में फरहान अख्तर ने मेजर शैतान सिंह भाटी, पीवीसी की भूमिका निभाई है, जिन्होंने अपनी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की यूनिट के साथ मिलकर बेहाल मुश्किल हालात के खिलाफ डटकर मुकाबला किया था। फिल्म 120 बहादुर का निर्देशन रज़नीश ‘रेज़ी’ घई ने किया है, जबकि इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है । यह फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

ये भी पढ़ें :  शारदीय नवरात्रि का सातवां कल , मां कालरात्रि की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और मंत्र जानें

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *