माँ समलेश्वरी की नगरी में हुआ भव्य विराट हिन्दू सम्मेलन, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने 140 भटके भाई-बहनों की सनातन धर्म में कराई घर वापसी

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर/सारंगढ़

 

माँ समलेशवरी की पावन धरा सारंगढ़ में आज विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। यहां पर धर्म से भटके 140 भाई बहनों की प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सनातन धर्म में वापसी। कार्यक्रम में परम पूजनीय अजय उपाध्याय जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस पावन अवसर पर 140 धर्मांतरित बंधुओं की अखिल भारतीय घरवापसी सम्पन्न हुई।

इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रमुख अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने उपस्थित होकर सभी 140 धर्मांतरित बंधुओं के पैर पखारकर उन्हें विधिवत सनातन धर्म में वापस स्वागत किया।

 

 

ये भी पढ़ें :  CM साय और Arun Singh की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP करेगी महिला जनआक्रोश पदयात्रा का ऐलान

अपने उद्बोधन में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा “माँ समलेशवरी की इस पवित्र भूमि पर आज धर्म की पुनःस्थापना का एक गौरवशाली क्षण है। सनातन धर्म केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट पद्धति है जो समरसता, प्रेम और सत्य के मार्ग पर अग्रसर करती है।” प्रबल ने कहा “यह घरवापसी हम परम पूजनीय कार्तिक उराव जी को समर्पित करते हैं जिनकी कल जयंती थी, उन्होंने अपना पूरा जीवन जनजाति समाज के संस्कृति के संरक्षण एवं उनके हक के लिए संघर्ष किया”

 

उन्होंने आगे कहा कि –

“पूज्य पिताजी कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी द्वारा प्रारंभ किया गया घर वापसी अभियान हमारे जीवन का आधार है, और हम इसे जीवन पर्यंत आगे बढ़ाते रहेंगे। यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक राष्ट्र निर्माण कार्य हैं जो हमारी संस्कृति, परंपरा और आत्मसम्मान का प्रतीक है।”

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन खिलाफ सुरक्षाकर्मियों ने खोलो मार्चा, थप्पड़ मारने पर बिगड़ी बात

 

कार्यक्रम में घर वापसी छत्तीसगढ़ प्रांत की संयोजिका अंजू गबेल का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने अपने भाषण में कहा “छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता हैं”

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय भूषण पांडेय, अध्यक्ष जिला पंचायत ( सारंगढ़ ) ने की। मुख्य मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में प्रान्त प्रमुख धर्मजागरण राजकुमार चौधरी, स्वास्थ्य प्रमुख मेहर बाई नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल, मुक्ता वर्मा, उषाकाल रेख बाई रामनामी, गुलाराम रामनामी, आचार्य श्रीराम भगत रामनामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार नार्थ-साउथ कॉरिडोर से सड़क कनेक्टिविटी को देगी नई रफ्तार

 

कार्यक्रम को सफल बनाने युवा टीम में मुख्य रूप में रवि तिवारी, किशन गुप्ता, इशांत शर्मा, धीरज सिंह एवं अन्य उपस्तिथ रहें। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित गोगले द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने धर्म, समाज एवं राष्ट्र की एकता के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment