Breaking
28 Nov 2026, Sat

सपा MLA राम अचल राजभर पर जमीन कब्जे का आरोप, फिर विवादों में घिरे

अम्बेडकरनगर
उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पीड़ित ने अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक राम अचल राजभर पर जमीन कब्जाने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता राम भजन राजभर ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
 
पीड़ित का आरोप है कि विधायक राम अचल राजभर अपने सहयोगियों के साथ उसके घर पहुंचे और उसे धमकाया। विवादित जमीन राम अचल राजभर के महाविद्यालय के पास स्थित है, जिस पर कब्जा कर जबरन बैनामा कराने का दबाव बनाए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
 
राम भजन राजभर का कहना है कि विधायक और उनके बेटे संजय राजभर मिलकर उसकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है। मामले के बढ़ने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है, जबकि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :  गाजियाबाद में बड़ी कार्रवाई: ट्रॉनिका सिटी में 30 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त, सरकारी जमीन मुक्त

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *